facebookmetapixel
Advertisement
सुमंत सिन्हा का दावा: सिर्फ क्लाइमेट चेंज नहीं, अब ‘जियोपॉलिटिक्स’ बढ़ाएगी भारत में क्लीन एनर्जी की रफ्तारBS Manthan में बोले जोशी: अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में 2030 तक $350 अरब के निवेश से रोशन होगा भारतइक्विटी SIP निवेश में गिरावट, अस्थिर बाजार के बीच निवेशकों का रुझान बदलाशेखर कपूर की भविष्यवाणी: अब निर्देशक नहीं, दर्शक और AI मिलकर लिखेंगे फिल्मों की कहानी‘EV सेक्टर में आएगा बड़ा उछाल’, BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने कहा: चुनौतियों के बावजूद रफ्तार है बरकरारBS Manthan 2026: R&D को प्रोत्साहन से एडवांस व महंगी वस्तुओं के विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा‘रणनीतिक स्वायत्तता के लिए सैन्य ताकत बढ़ाना जरूरी’, बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने ऐसा क्यों कहा?AI संप्रभुता पर जोर: BS Manthan समिट में एक्सपर्ट्स ने स्वदेशी मॉडल और डेटा नियंत्रण को बताया जरूरीपर्सनल लोन को पछाड़कर गोल्ड लोन बना नंबर 2, सोने की बढ़ती कीमतों ने बदला कर्ज का बाजारब्रिटेन जाने वालों के लिए बड़ा बदलाव: भारतीयों के लिए ई-वीजा जरूरी, डिजिटल यात्रा प्रणाली लागू

Punjab & Sind Bank की FY25 में 100 नई शाखाएं खोलने की योजना

Advertisement

उन्होंने कहा कि बैंक इस नेटवर्क को वर्तमान के 1,700 से बढ़ाकर चालू वित्त वर्ष (2024-25) के अंत तक 4,000 तक करने का प्रयास कर रहा है।

Last Updated- July 07, 2024 | 4:45 PM IST
punjab & sind bank
Representative Image

सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब एंड सिंध बैंक ने चालू वित्त वर्ष में देशभर में 100 नई शाखाएं खोलने की योजना बनाई है। इस दौरान बैंक की अपने नेटवर्क में 100 नए एटीएम जोड़ने की भी योजना है।

पंजाब एंड सिंध बैंक के प्रबंध निदेशक स्वरूप कुमार साहा ने पीटीआई-भाषा से कहा, “सौ शाखाओं के जुड़ने से 2024-25 के अंत तक बैंक की शाखाओं की कुल संख्या 1,665 तक पहुंच जाएगी और एटीएम की संख्या भी 1,135 हो जाएगी।”

उन्होंने कहा कि बैंक शाखा विस्तार पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगा और उत्तरी क्षेत्र के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी नई शाखाएं खोली जाएंगी। उन्होंने कहा कि बैंक का बैंकिंग प्रतिनिधि (बीसी) के माध्यम से अपनी पहुंच बढ़ाने का भी विचार है।

उन्होंने कहा कि बैंक की योजना चालू वित्त वर्ष के दौरान अपने बीसी नेटवर्क को दोगुना करने की है। उन्होंने कहा कि बैंक इस नेटवर्क को वर्तमान के 1,700 से बढ़ाकर चालू वित्त वर्ष (2024-25) के अंत तक 4,000 तक करने का प्रयास कर रहा है। साहा ने कहा कि बैंक ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने के लिए अधिक उत्पादों और प्रक्रियाओं को अनुकूलित करने पर काम कर रहा है।

Advertisement
First Published - July 7, 2024 | 4:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement