facebookmetapixel
Advertisement
Ambuja Cements Share: कमजोर Q1 नतीजों के बावजूद ब्रोकरेज बुलिश, BUY रेटिंग बरकरार; ₹568 तक टारगेटक्या UPI, NEFT या RTGS से पैसे भेजने पर भी आ सकता है Income Tax का नोटिस?Anti Paper Leak Bill 2026: लोकसभा से पास एंटी पेपर लीक बिल, दोषियों को 10 साल की जेल और ₹50 लाख जुर्मानाCWG 2026: भारत को अब तक 2 स्वर्ण, 7 रजत पदक मिले; पदक तालिका में 9वें स्थान परITR e-Verification: रिटर्न फाइल करने के 30 दिनों के भीतर जरूर कर लें वेरिफिकेशन, जानें 5 आसान तरीकेFD Rates: सीनियर सिटीजन को मिल रहा 8.5% तक ब्याज, जानिए किस बैंक में मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्नविजय केडिया, मधुसूदन केला या आशीष धवन… जुलाई में किसके पोर्टफोलियो ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न?Indo-MIM IPO Listing: 72 गुना सब्सक्रिप्शन, अब लिस्टिंग पर कितनी होगी कमाई? GMP ने दिया बड़ा संकेतAdani Ent Q1FY27 Results: OFAC समझौते के खर्च से अदाणी एंटरप्राइजेज ₹1,160 करोड़ के घाटे मेंSBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, 7.75% कूपन पर निवेशकों का जबरदस्त भरोसा

लक्ष्मी विलास बैंक को क्लिक्स समूह से प्रस्ताव

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 10:57 PM IST

लक्ष्मी विलास बैंक (एलवीबी) ने गुरुवार को कहा कि उसे क्लिक्स गु्रप से सांकेतिक गैर-बाध्यकारी ऑफर मिला है। बैंक के अधिकारियों ने कहा है कि यह पहली बार है जब बैंक को आधिकारिक तौर पर प्रस्ताव मिला है, जबकि पिछला प्रस्ताव सिर्फ अभिरुचि पत्र (एलओआई) था।
बैंक ने कहा है कि क्लिक्स कैपिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (क्लिक्स कैपिटल), क्लिक्स फाइनैंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (क्लिक्स फाइनैंस) और क्लिक्स हाउसिंग फाइनैंस प्राइवेट लिमिटेड (क्लिक्स हाउसिंग) के साथ प्रस्तावित विलय पर विचार एवं मूल्यांकन की प्रक्रिया के तहत बैंक को क्लिक्स गु्रप से गैर-बाध्यकारी प्रस्ताव मिला है। 15 सितंबर को, एलवीबी ने घोषणा की थी कि क्लिक्स कैपिटल के साथ आपसी सामंजस्य ‘काफी हद तक संपूर्ण’ है, और संबंधित पक्ष अगले कदमों पर चर्चा कर रहे हैं। बैंक से सबसे पहले क्लिक्स गु्रप की इकाई क्लिक्स कैपिटल और मुंबई स्थित निजी इक्विटी फर्म एऑन कैपिटल पार्टनर्स ने जून में एलओआई के साथ संपर्क किया था। एऑन न्यूयार्क स्थित अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट और आईसीआईसीआई वेंचर के बीच भागीदार है।
एलवीबी की ताजा एजीएम में शेयरधारकों ने प्रवर्तक और प्रबंध निदेशक तथा सीईओ समेत सात निदेशकों की नियुक्ति का विरोध किया था। एलवीबी के बोर्ड निदेशक शक्ति सिन्हा और बैंक के प्रबंधन के लिए आरबीआई द्वारा नियुक्त तीन सदस्यीय समिति के एक सदस्य ने बिजनेस स्टैंडर्ड से बातचीत में कहा कि यह पहली बार है जब बैंक को गैर-बाध्यकारी प्रस्ताव मिली है, जिससे पहले प्राप्त प्रस्ताव (जून में) सिर्फ एलओआई था।
सिन्हा ने कहा कि बोर्ड के दो सदस्य निर्णायक वैल्यू सुनिश्चित करने के लिए इन प्रस्तावों पर विभिन्न पहुलओं से विचार कर रहे हैं जिनमें परिसंपत्तियों का वर्गीकरण, प्रावधान आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वित्तीय स्थिति को अच्छी तरह से समझने के बाद संभवत: अगले सप्ताह में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।  सिन्हा ने कहा, ‘जहां वह (क्लिक्स) अगले एक सप्ताह में इस मामले को पूरा करना चाहते हैं, वहीं हम वित्तीय स्थिति को बेहतर ढंग समझे और समस्याओं को सुलझाए बगैर किसी तरह की जल्दबाजी दिखाना नहीं चाहते। येस बैंक को पूंजी की जरूरत है और हम इससे अवगत भी हैं।’ नए प्रस्ताव में स्वैप रेशियो की वैल्यू और अन्य मामलों पर चर्चा नहीं की गई है।

Advertisement
First Published - October 9, 2020 | 12:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement