facebookmetapixel
Advertisement
Gold silver price today:सोना ₹303 टूटा, चांदी ₹1,203 फिसलीNew Rules From August: LPG सिलेंडर से Tatkal टिकट तक… 1 अगस्त से बदल रहे हैं ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असरFII vs DII: विदेशी निवेशक बेचते रहे, घरेलू निवेशकों ने संभाला, अब किसके हाथ में है भारतीय शेयर बाजार?क्यों महंगा ऑफिस किराया दे रहीं AI कंपनियां? निवेशकों के लिए क्या हैं मायनेEicher Motors: बुलेट, क्लासिक और हंटर पर टिकी Royal Enfield की सेल, ब्रोकरेज ने दिए 22% तक के टारगेटक्या खत्म होने वाला है गाजा युद्ध? Trump ने किया बड़े समझौते का दावा, हमास-इजरायल की चुप्पी ने बढ़ाया सस्पेंसUS में पढ़ाई के बाद नौकरी करना होगा महंगा? ट्रंप प्रशासन ₹95 लाख की नई फीस पर कर रहा विचारStock Market Update: Sensex फ्लैट, Hitachi Energy और GE Vernova T&D बने सबसे बड़े गेनरZepto ने अचानक टाला IPO! अब 1,000 करोड़ जुटाने की तैयारी, लेकिन वैल्यूएशन 7 अरब डॉलर से 4.5 अरब डॉलर क्यों हुआ?AI का सबसे बड़ा डर खत्म? अब TCS, Infosys, HCL Tech और Wipro के लिए क्या बदलने वाला है?

अप्रैल में भारी गिरावट के बाद मई में भुगतान सुधरा

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 4:54 AM IST

लॉकडाउन के कारण अप्रैल में भारी गिरावट के बाद मई में खुदरा भुगतान में सुधार हुआ है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से जारी मासिक बुलेटिन के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल के 19.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में मई में यह 23 प्रतिशत बढ़कर 24.22 लाख करोड़ रुपये हो गया है।
मार्च महीने में मूल्य के हिसाब से खुदरा भुगतान 36.03 लाख करोड़ रुपये रहा था।
कुल भुगतानों में डिजिटल भुगतान और पेपर आधारित तरीकों से भुगतान शामिल है, जो मई महीने में 12. प्रतिशत बढ़कर 94.64 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो अप्रैल में 84.10 लाख करोड़ रुपये था। मार्च में कुल भुगतान मूल्य के हिसाब से 156.5 लाख करोड़ रुपये था।
इसी तरह से डिजिटल भुगतान मई महीने में 11.6 प्रतिशत बढ़कर 92.03 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो अप्रैल में 82.46 लाख करोड़ रुपये था। कार्ड से भुगतान, जो डिजिटल भुगतान नेटवर्क का हिस्सा है, में भी 60 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी हुई है और मई महीने यह बढ़कर 80,274 करोड़ रुपये हो गया, जो अप्रैल में 49,807 करोड़ रुपये था।
एटीएम से नकद निकासी मूल्य के हिसाब से मई महीने में 51 प्रतिशत बढ़कर 1.96 लाख करोड़ रुपये हो गई, जो अप्रैल में 1.29 लाख करोड़ रुपये थी। लेन देन की संख्या या नकद निकासी भी 38 प्रतिशत बढ़कर मई में 40.94 करोड़ रही, जो अप्रैल में 29.63 करोड़ थी।

Advertisement
First Published - July 14, 2020 | 12:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement