facebookmetapixel
Advertisement
मोटी कमाई का मौका! इस हफ्ते NSE, HERO मोटर्स समेत 11 कंपनियों के आएंगे IPO, पैसा रखें तैयारब्रिक्स देशों से बोले जिनपिंग: ग्लोबल साउथ की ताकत के लिए मिलकर करें काम, एक दूसरे का करें सहयोगमहंगाई, फेड मीटिंग और क्रूड ऑयल की कीमतें: इस छोटे कारोबारी हफ्ते में बाजार की दिशा तय करेंगे ये ट्रिगरयूक्रेन के ड्रोन हमलों से रूस की कई रिफाइनरी ठप, अगस्त में खरीदा रिकॉर्ड 1.72 लाख टन पेट्रोल; 70% भारत से गया‘क्रिटिकल मिनरल्स न बनें हथियार’, BRICS में PM मोदी ने जताई चिंता, कहा: सप्लाई चेन को भरोसेमंद बनाना जरूरीकच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए विदेशी निवेशक, सिंतबर में अब तक निकाले ₹13,138 करोड़शशिधर जगदीशन के बाद कौन संभालेगा HDFC बैंक की कमान? RBI को भेजे गए दो नामप्रति शेयर मिलेगा ₹50 का डिविडेंड! रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेRBI ने खत्म किया सस्पेंस, टाटा संस को तुरंत शेयर बाजार में लिस्ट होने का दिया निर्देशआतंकवाद के खिलाफ BRICS देश एकजुट, आतंकियों की फंडिंग रोकने पर सहमति; पहलगाम हमले की निंदा की

अन्य देश यूपीआई में दिखा रहे रुचि

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 3:21 PM IST

 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) और रुपे कार्ड के जरिये डिजिटल भुगतान को लोकप्रिय बनाने में भारत की सफलता ने अन्य देशों को स्वदेश निर्मित भुगतान स्टैक में दिलचस्पी दिखाई है।
मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2022 में उन्होंने कहा कि आज फ्रांस की लायरा, सिंगापुर और भूटान तथा कई अन्य देश रुपे कार्ड और संपूर्ण यूपीआई के इस्तेमाल पर विचार कर रहे हैं। इंडिस्टैक, खास तौर पर भुगतान स्टैक को फी अच्छी पहचान मिली है और लोग भारत के साथ अपने विचार साझा करना चाहते हैं। 
भारत अपने बनाए गए स्टैक का लाभ उठाने के लिए कई देशों तक पहुंच रहा है ताकि इसका व्यापक स्तर पर सार्वजनिक भलाई के लिए इस्तेमाल किया जा सके।
पिछले दो साल में यूपीआई में इजाफा हुआ है, जिसे देश में डिजिटल भुगतान का साधन बनाने में महामारी ने से प्रोत्साहन मिला। वर्ष 2021 में इसने 940 अरब डॉलर का मूल्य हासिल किया, जो देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 30 प्रतिशत के बराबर है। वर्ष 2016 में इसकी शुरुआत के बाद पांच साल में यूपीआई की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) 160 प्रतिशत रही है। जुलाई 2022 तक यूपीआई प्लेटफॉर्म पर 338 बैंक सक्रिय थे।
अगस्त में यूपीआई ने 10.72 लाख करोड़ रुपये के 6.57 अरब लेनदेन दर्ज किए, जो मात्रा और मूल्य के लिहाज से एक रिकॉर्ड है।
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम का उल्लेख करते हुए सीतारमण ने कहा कि एनपीसीआई अन्य देशों को उनकी अपनी भुगतान प्रणाली के निर्माण में मदद करते हुए यूपीआई को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जा रहा है।
 

Advertisement
First Published - September 20, 2022 | 10:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement