facebookmetapixel
Advertisement
BRICS Summit 2026: युद्ध के बीच भारत आ रहे ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, जानें क्या है एजेंडा7 साल बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग, ब्रिक्स समिट में करेंगे शिरकत; PM मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता संभवएडलवाइस का नया अल्टिवा फंड लॉन्च, लार्ज कैप पर रहेगा फोकस, 24 सितंबर तक कर सकेंगे निवेशचीनी की किल्लत खत्म! घरेलू उत्पादन 279 लाख टन होने का अनुमान, त्योहारी सीजन में स्थिर रहेंगी कीमतेंएक्सप्लेनर: ब्रिक्स में अपनी मुद्राओं में व्यापार पर जोर, पर डॉलर से दूरी को लेकर भारत क्यों सतर्क? समझें पूरी रणनीतिब्रिक्स से पहले नरमी के संकेत? चीन ने माना भारत के साथ रिश्ते दोनों देशों के लिए फायदेमंदश्रीराम म्युचुअल फंड का गोल्ड ETF फंड ऑफ फंड्स हुआ लॉन्च, ₹500 से निवेश का मौकाFCNR(B): बैंकों के पास बढ़ी नकदी, क्या तेजी से बंटेगा कर्ज? SBI चेयरमैन ने दिया जवाबरुपये की गिरावट पर लगेगा ब्रेक या पहुंचेगा 96 के पार? क्रूड क्यों बना सबसे बड़ा खतराग्लोबल बनेगा ‘आधार’: UIDAI की नई योजना का CEO सौरव विजय ने किया ऐलान

एनबीएफसी ने दिसंबर तिमाही में दिया ज्यादा कर्ज

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:03 PM IST

गैर बैंकिंग वित्त कंपनियों ने दिसंबर 2021 को समाप्त तीसरी तिमाही में कर्ज जारी करने में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 5 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की है। उपभोक्ता सेग्मेंट में ज्यादातर कर्ज बढ़ा है, जिसमें व्यक्तिगत ऋण शामिल है। एफआईडीसी-सीआरआईएफ के आंकड़ों से यह पता चलता है।
वाणिज्यिक मकसद के लिए ऋण, संपत्ति पर ऋण, वाणिज्यिक उपकरण ऋण और व्यापार ऋण में सुस्ती आई है या इसमें कमी आई है। इससे संकेत मिलता है कि एमएसएमई और अन्य वाणिज्यिक क्षेत्र में निवेश मांग को अभी जोर पकडऩा बाकी है। असुरक्षित कारोबारी ऋण में 7 प्रतिशत वृद्धि दर्ज हुई है और यह 17,619 करोड़ रुपये जारी हुआ है। वहीं उपकरण वित्तपोषण में 8 प्रतिशत वृद्धि हुई है और वित्त वर्ष 21 की तीसरी तिमाही में यह 1,293 करोड़ रुपये रहा है।
फाइनैंस इंडस्ट्री डेवलपमेंट काउंसिल और सीआरआईएफ ने एक बयान में कहा है कि व्यापक रूप से वृद्धि खपत ऋण के क्षेत्र में हुई है, जिसमें ऑटो, व्यक्तिगत और उपभोक्ता ऋण शामिल है। वाणिज्यिक वाहन ऋण अब महामारी के पूर्व के स्तर पर पहुंच गया है।
वित्त वर्ष 22 की तीसरी तिमाही में व्यक्तिगत ऋण 60 प्रतिशत बढ़कर 27,985 करोड़ रुपये और उपभोक्ता ऋण 33 प्रतिशत बढ़कर 19,658 करोड़ रुपये हो गया है। शेयर पर ऋण (एलएएस) में तेज कमी आई है। यह पिछले साल की समान अवधि मेंं 23 प्रतिशत घटकर वित्त वर्ष 22 की तीसरी तिमाही में 1,107 करोड़ रुपये रह गया है। उपनगरीय इलाकों में 19 प्रतिशत ऋण वृद्धि हुी है, जबकि ग्रामीण समुदाय का ऋण 13 प्रतिशत बढ़ा है।

Advertisement
First Published - February 24, 2022 | 11:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement