facebookmetapixel
Advertisement
‘डिजिटल अरेस्ट’ को अलग अपराध बनाने पर विचार करे सरकार: सुप्रीम कोर्टकम वेतन से ISRO छोड़ रहे वैज्ञानिक? इस्तीफों के बाद सरकार ने नियम किए सख्तपेपर लीक बिल पर लोकसभा में घमासान, सत्ता और विपक्ष आमने-सामनेकॉपीराइट के नाम पर उगाही का आरोप, Delhi High Court ने केंद्र और Meta को नोटिस भेजापीएम का पोस्ट हटाने का मामला, मेटा के अधिकारी जोल कैपलन तलबसोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से निपटने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 2 घंटे में देना होगा जवाबइंडिगो ने परिचालन संकट से ली सीख, सिस्टम मजबूत कर अंतरराष्ट्रीय विस्तार पर फोकसटाटा कम्युनिकेशंस और टीटीबीएस लाएंगी छोटे उद्यमों के लिए एआई प्लेटफॉर्मभारत के स्पेस-टेक स्टार्टअप में बढ़ा निवेश, पांच साल में जुटाए 87 करोड़ डॉलरटाटा संस का मुनाफा 5 साल के निचले स्तर पर, राजस्व बढ़ने के बावजूद 36% की गिरावट

आईडीबीआई एएमसी अधिग्रहण के लिए मुथूट का प्रस्ताव खारिज

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 8:54 PM IST

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आईडीबीआई एएमसी अधिग्रहण के लिए केरल स्थित मुथूट फाइनैंस का प्रस्ताव ठुकरा दिया है।
मुथूट फाइनैंस ने आज कहा कि अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए उसके अनुरोध को आरबीआई द्वारा इस आधार पर स्वीकार नहीं किया गया कि म्युचुअल फंड के प्रायोजन या एएमसी के स्वामित्व से जुड़ी गतिविधि एनबीएफसी परिचालन की गतिविधि के अनुरूप नहीं है। इसके परिणामस्वरूप, मुथूट ने बाजार नियामक सेबी को बताया कि वह प्रस्तावित लेनदेन पर आगे बढऩे में असमर्थ है।
केरल की स्वर्ण ऋण एनबीएफसी मुथुट फाइनैंस लिमिटेड (एमएफआईएन) ने नवंबर 2019 में आईडीबीआई ऐसेट मैनेजमेंट लिमिटेड और आईडीबीआई एमएफ ट्रस्टी कंपनी लिमिटेड के करीब 215 करोड़ रुपये में अधिग्रहण के लिए शेयर खरीद समझौता किया था। इस अधिग्रहण के जरिये एमएफआईएन म्युचुअल फंड परिसंपत्ति प्रबंध क्षेत्र में प्रवेश करने की योजना बना रही थी।
वर्ष 2010 में आईडीबीआई बैंक द्वारा प्रवर्तित आईडीबीआई म्युचुअल फंड नवंबर 2019 तक 5,300 करोड़ रुपये से अधिक की एयूएम वाले म्युचुअल फंड क्षेत्र में लाभकारी एएमसी में से एक है। आईडीबीआई एमएफ विभिन्न श्रेणियों, भौगोलिक क्षेत्रों और निवेशकों से संबंधित शानदार एयूएम के साथ 22 योजनाएं चलाता है।

Advertisement
First Published - November 24, 2020 | 11:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement