facebookmetapixel
Advertisement
बांग्लादेश में नई सरकार का आगाज: तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे ओम बिरलाBudget 2026 पर PM का भरोसा: ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ वाली मजबूरी खत्म, यह ‘हम तैयार हैं’ वाला क्षण9 मार्च को लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर होगी चर्चाIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली में जुटेगा दुनिया का दिग्गज टेक नेतृत्व, $100 अरब के निवेश की उम्मीदAI इम्पैक्ट समिट 2026: नगाड़ों की गूंज व भारतीय परंपरा के साथ 35,000 मेहमानों का होगा भव्य स्वागतदिल्ली में AI का महाकुंभ: भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट सोमवार से, जुटेंगे 45 देशों के प्रतिनिधिकॉरपोरेट इंडिया की रिकॉर्ड छलांग: Q3 में लिस्टेड कंपनियों का मुनाफा 14.7% बढ़ा, 2 साल में सबसे तेजएशियाई विकास बैंक का सुझाव: केवल जरूरतमंदों को मिले सब्सिडी, भ्रष्टाचार रोकने के लिए ऑडिट जरूरीRBI की सख्ती से बढ़ेगी NBFC की लागत, कर्ज वसूली के नए नियमों से रिकवरी एजेंसियों पर पड़ेगा बोझनिवेशकों की पहली पसंद बना CD: कमर्शियल पेपर छोड़ सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट की ओर मुड़ा रुख

छोटे कारोबारियों के लिए फॉरेक्स शुल्क में पारदर्शिता न होना चिंता का विषयः RBI डिप्टी गवर्नर

Advertisement
Last Updated- March 09, 2023 | 11:45 PM IST

भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर एम राजेश्वर राव ने कहा कि बैंकिंग नियामक को अक्सर सूचना मिलती है कि एमएसएमई और खुदरा क्षेत्र बैंक से विदेशी मुद्रा विनिमय पर ज्यादा शुल्क लेते हैं। उन्होने कहा कि यह चिंता की बात है कि छोटे ग्राहकों से लिए जाने वाले शुल्क को लेकर कोई पारदर्शिता नहीं है।

फॉरेन एक्सचेंज डीलर्स एसोसिएशन आफ इंडिया (एफईडीएआई) के 17वें सालाना सम्मेलन में मिस्र की राजधानी काहिरा में 5 मार्च को राव ने कहा, ‘बड़ी कंपनियां हमारे बाजारों में नकदी से समर्थित प्रतिस्पर्धी कीमत का लाभ लेती हैं वहीं छोटे ग्राहकों से लिए वाले शुल्क में यह नहीं दिखता और छोटे लेन देन की लागत ज्यादा आती है।’ रिजर्व बैंक ने राव का भाषण गुरुवार को वेबसाइट पर जारी किया।

उन्होंने कहा, ‘कीमत की खोज के लिए एफएक्स रिटेल प्लेटफॉर्म पेश किया गया था, जिससे एक स्वचालित प्लेटफॉर्म से ऐसा किया जा सके। बहरहाल बैंक इस प्लेटफॉर्म को इस्तेमाल करने के लिए ग्राहकों को प्रोत्साहित नहीं कर रहे हैं।’

उन्होंने एफईडीएआई और सभी बैंकों से विदेशी मुद्रा बाजार में कम संसाधन वाले ग्राहकों के लिए साफ सुथरी और पारदर्शी कीमत व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि एफईडीएआई जैसे स्व नियामक संगठन (एसआरओ) इसमें अहम भूमिका निभा सकते हैं।

राव ने कहा कि भारत को विनिमय दर में उतार-चढ़ाव का प्रबंधन करने की जरूरत है, क्योंकि देश रुपये के अंतरराष्ट्रीयकरण और मुक्त पूंजी खाता परिवर्तनीयता के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि रुपये के अंतरराष्ट्रीय होने के अपने लाभ के साथ ही चुनौतियां और जोखिम भी हैं, जिनसे देश और आरबीआई को निपटना होगा। राव ने कहा कि जैसे-जैसे अर्थव्यवस्था बढ़ेगी और अधिक विकसित होगी, विदेशी मुद्रा बाजारों में भागीदारी का दायरा बदल जाएगा। उन्होंने कहा, ‘बाकी दुनिया के साथ अर्थव्यवस्था के बढ़ते एकीकरण के चलते प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अधिक से अधिक संस्थाओं के विदेशी मुद्रा जोखिमों के प्रभाव में आने की आशंका है। ऐसे में आर्थिक जोखिमों की हेजिंग की अनुमति देने की मांग की जा सकती है।’

उन्होंने कहा कि बाजार सहभागियों के एक नए समूह के साथ एक नया बाजार खुल गया है। राव ने कहा कि जैसे-जैसे देश रुपये के अंतरराष्ट्रीयकरण की राह पर आगे बढ़ेगा, और गतिशीलता आने की संभावना है और हमें इसे प्रबंधित करने के लिए कमर कसने की जरूरत है।

Advertisement
First Published - March 9, 2023 | 11:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement