facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

जमा में सुस्ती, बैंकों ने CD के जरिए उधारी बढ़ाई

Advertisement

सीडी से धन जुटाने के कारण प्रणाली का ऋण जमा अनुपात बढ़ गया है। उम्मीद यह है कि बैंक आने वाले सप्ताहों और महीनों में सीडी से धन जुटाना जारी रखेंगे।

Last Updated- December 11, 2025 | 8:40 AM IST
banks
Representational Image

बैंकों ने जमा प्रमाणपत्र (सीडी) जारी कर उधारी जुटाना बढ़ा दिया है। इसके जरिए बैंकों ने नवंबर 28 को समाप्त पखवाड़े में करीब 78,000 करोड़ रुपये जुटाए थे। ऐसे धन जुटाना जमा में निरतंर बढ़ती तंगी को भी दर्शाता है। सीडी से धन जुटाने के कारण प्रणाली का ऋण जमा अनुपात बढ़ गया है। उम्मीद यह है कि बैंक आने वाले सप्ताहों और महीनों में सीडी से धन जुटाना जारी रखेंगे। इसका कारण यह है कि प्रणाली में ऋण वृद्धि जोर पकड़ने और जमा वृद्धि के सुस्त पड़ने के संकेत आ रहे हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार बैंकों ने नवंबर 28 को समाप्त तिमाही में सीडी जारी कर 77,875 करोड़ रुपये जुटाए थे। बैंकों ने इस तरीके से 27 जून को समाप्त तिमाही में जुटाए 85,608 करोड़ रुपये के बाद सर्वाधिक राशि जुटाई थी। नवंबर, 28 को समाप्त तिमाही में बकाया सीडी जारी करना रिकार्ड 5.70 लाख करोड़ रुपये के रिकार्ड पर पहुंच गया और यह बीती तिमाही के 5.34 लाख करोड़ रुपये से अधिक था।

इस उच्च स्तर से पहले बैंकों ने 21 मार्च को समाप्त तिमाही में 5.32 लाख करोड़ रुपये जुटाए थे। उस समय बैंकों और वित्तीय संस्थानों ने सीडी जारी कर 1.17 लाख करोड़ रुपये जुटाए थे। उस समय सीडी जारी करने में मुख्य तौर पर उछाल इंडसइंड बैंक के जबरदस्त ढंग से धन उगाहने के कारण आया था। इंसडइंड बैंक में डेरिवेटिव पोर्टपोलियो में अनियमितताएं उजागर होने के बाद उसके नकदी कवरेज अनुपात पर दबाव बढ़ गया था। नवंबर 14 को समाप्त तिमाही में बैंक प्रणाली ने सीडी के जरिए करीब 55,000 करोड़ रुपये जुटाए थे।

Advertisement
First Published - December 11, 2025 | 8:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement