facebookmetapixel
Advertisement
देश में घटी बेरोजगारी: जुलाई में घटकर 5.1% पर पहुंची, ग्रामीण इलाकों में रोजगार में सुधारगोल्ड-सिल्वर में कर सकते निवेश! ITI म्युचुअल फंड का नया मल्टी एसेट NFO लॉन्च, ₹500 से शुरू SIPFY27 की धमाकेदार शुरुआत! निफ्टी कंपनियों की PAT ग्रोथ 10 तिमाहियों में सबसे ज्यादा, कहां करें फोकस?टाटा संस की AGM पर गहराया संकट, सर रतन टाटा ट्रस्ट के बोर्ड का पेंच नहीं सुलझा तो टल सकती है बैठकएयरटेल पेमेंट्स बैंक के नेतृत्व में बड़ा बदलाव, सुनील मित्तल की जगह शबनम सिन्हा होंगी नई चेयरपर्सनये 3 PSU स्टॉक्स चमकाएंगे पोर्टफोलियो! करीब 60% तक रिटर्न संभव, ब्रोकरेज ने कहा- BUY8वें वेतन आयोग में करना चाहते हैं काम? कंसल्टेंट भर्ती के बदले नियम, जानें उम्र और अनुभव की पूरी डिटेलFOF कैटेगरी में क्वांट-निप्पॉन के नए फंड, आर्बिट्राज और डेट स्कीम पर फोकस; ₹500 से निवेश का मौकासरकार ने ECMS के तहत 31 नए प्रस्तावों को दी मंजूरी, कुल ₹7,877 करोड़ का होगा निवेश2027 में दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, 2029 तक मुंबई से जुड़ेगा गुजरात

PF का पैसा निकालने का है प्लान? वॉट्सऐप और UPI से निकलेगा, पिन डालते ही खाते में आएगी आपकी जमा पूंजी!

Advertisement

सरकार ने कहा है कि अब UPI और वॉट्सऐप के जरिए PF का पैसा तुरंत निकाला जा सकेगा, जिससे खाताधारकों को इमरजेंसी में लंबी प्रक्रिया से राहत मिलेगी

Last Updated- May 22, 2026 | 8:51 PM IST
EPFO
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने 7 करोड़ से अधिक खाताधारकों को एक बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रोविडेंट फंड (PF) का पैसा निकालना हमेशा से एक लंबी प्रक्रिया रहा है। हालांकि, बीते कुछ समय में इसे काफी हद तक डिजिटल किया गया है, लेकिन अब केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने एक बड़ी घोषणा की है। जल्द ही देश के नौकरीपेशा लोग अपने PF खाते से UPI और वॉट्सऐप के जरिए बेहद आसानी से और तुरंत पैसे निकाल सकेंगे।

श्रम मंत्री के अनुसार, इस सुविधा का टेस्टिंग काम पूरा हो चुका है। इस नए कदम से न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि इमरेंजीस में लोगों को अपने ही पैसे के लिए दिनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

कैसे काम करेगा UPI से PF निकालने का नया सिस्टम?

मौजूदा व्यवस्था में PF सब्सक्राइबर्स को विड्रॉल क्लेम सबमिट करना पड़ता है, जिसके बाद मैनुअल या इलेक्ट्रॉनिक वेरिफिकेशन की प्रक्रिया से गुजरना होता है। इसमें अक्सर देरी या तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन नए सिस्टम के तहत पूरी प्रक्रिया बेहद सरल और फास्ट हो जाएगी:

  • एलिजिबल बैलेंस देखना: सबसे पहले सब्सक्राइबर्स यह देख सकेंगे कि उनके कुल PF बैलेंस में से कितना हिस्सा तुरंत निकालने के योग्य (Eligible) है। सरकार PF कॉर्पस का एक निश्चित हिस्सा फ्रीज रखेगी और एक बड़ा हिस्सा UPI विड्रॉल के लिए उपलब्ध कराएगी।
  • सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर: यह विड्रॉल अमाउंट सीधे उस बैंक खाते में ट्रांसफर होगा जो आपके PF रिकॉर्ड से पहले से लिंक है।
  • UPI PIN से ऑथेंटिकेशन: ट्रांजैक्शन को सुरक्षित बनाने के लिए यूजर को अपने लिंक्ड UPI PIN का इस्तेमाल करना होगा। पिन डालते ही पैसा तुरंत आपके खाते में आ जाएगा, जिसे आप डिजिटल पेमेंट या ATM से कैश निकालने के लिए तुरंत इस्तेमाल कर सकेंगे।

इस ऑटो-सेटलमेंट मोड को बढ़ावा देने के लिए डिपार्टमेंट ने हाल ही में ऑटो-सेटलमेंट क्लेम की सीमा को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया है, जिससे बीमारी, शादी, पढ़ाई और आवास जैसे कामों के लिए 3 दिन के भीतर पैसा मिल जाता है। अब UPI के आने से यह समय घटकर कुछ मिनटों का रह जाएगा।

Also Read: EPS पेंशन को ₹1,000 से बढ़ाकर ₹7,500 करने की तैयारी में EPFO? जानें, इस पर एक्सपर्ट्स क्या सोचते हैं

वॉट्सऐप पर मिलेगा 24/7 ऑटोमेटेड सपोर्ट

EPFO अपनी पहुंच बढ़ाने और अपनी सेवाओं को और आसान बनाने के लिए वॉट्सऐप प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल शुरू करने जा रहा है। देश में मोबाइल यूजर्स की बड़ी संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस सुविधा के शुरू होने के बाद:

  • यूजर्स को सिर्फ EPFO के वेरिफाइड वॉट्सऐप नंबर पर “Hello” लिखकर भेजना होगा।
  • इसके बाद ऑटोमेटेड चैट सपोर्ट के जरिए PF बैलेंस, पिछले 5 ट्रांजैक्शन की जानकारी, क्लेम स्टेटस और शिकायत दर्ज करने जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
  • यह पूरी बातचीत स्थानीय और क्षेत्रीय भाषाओं (Vernacular Languages) में उपलब्ध होगी, जिससे देश के किसी भी हिस्से का व्यक्ति इसे आसानी से समझ सके।

इसके अलावा, कई सब्सक्राइबर्स को आधार ऑथेंटिकेशन, फेस ऑथेंटिकेशन और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) लिंकेज से जुड़ी दिक्कतों के कारण रिफंड में देरी होती है। वॉट्सऐप सपोर्ट के जरिए यूजर्स इन समस्याओं को बिना PF ऑफिस जाए घर बैठे तेजी से हल कर सकेंगे।

Also Read: बच्चों के लिए PPF अकाउंट: खाता खोलने का तरीका और टैक्स के नियम बेहद आसान भाषा में समझें

शिकायतों और कोर्ट केस मामलों में आई भारी कमी

श्रम मंत्रालय के अनुसार, EPFO केवल तकनीक को ही अपग्रेड नहीं कर रहा है, बल्कि पेंडिंग शिकायतों और कानूनी मामलों को निपटाने के लिए ‘मिशन मोड’ में काम कर रहा है। ‘निधि आपके निकट’ (NAN) जैसे कार्यक्रमों के जरिए मामलों की पहचान एडवांस में करके उन्हें तेजी से सुलझाया जा रहा है।

आंकड़े बताते हैं कि कंज्यूमर कोर्ट में लंबित मामले अप्रैल 2024 में 4,936 थे, जो मार्च 2026 तक घटकर 2,646 रह गए हैं। वहीं, कुल अदालती मामलों की संख्या भी एक साल में 31,036 से घटकर 27,639 पर आ गई है। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि 10 साल से अधिक पुराने लंबित मामलों में लगभग 45.4% की भारी गिरावट दर्ज की गई है। सरकार का दावा है कि नए डिजिटल अपग्रेड के बाद तकनीकी खामियों को पूरी तरह दूर कर लिया जाएगा, जिससे भारत का यह सबसे बड़ा सोशल सिक्योरिटी सिस्टम आम बैंकिंग की तरह बेहद आसान हो जाएगा।

Advertisement
First Published - May 22, 2026 | 8:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement