facebookmetapixel
Advertisement
ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के अगले चरण की तैयारी, 10,000 सर्किट किमी ट्रांसमिशन नेटवर्क बनेगापश्चिम एशिया संकट से सबक, भारत को मजबूत करने होंगे तेल भंडार और घरेलू उत्पादनकैबिनेट ने ₹23,731 करोड़ की गोबरधन योजना को दी मंजूरी, CBG उत्पादन बढ़ाने पर जोरविकसित भारत के लिए 21 साल तक 9.25% विकास दर जरूरी: अशोक लाहिड़ी भारत के ई20 लक्ष्य पर ब्राजील का भरोसा, जैव ईंधन को बताया पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के लिए जरूरीउदारीकरण के 35 साल: भारत ने चीन से पहले दवा बनानी शुरू की लेकिन अब चीन वर्षों आगेतकनीक के सहारे बाजार सुधार पर जोर, सेबी लाएगा सेतु पोर्टल और सिंगल विंडो सिस्टमनजारा टेक्नॉलजीज ने तरजीही इश्यू से 733.5 करोड़ रुपये जुटाए, नए CEO रेमंड स्टॉफर करेंगे सबसे बड़ा निवेशम्युचुअल फंड कंपनियों की नई रणनीति, अलग-अलग थीम पर फोकस करेंगी नई स्कीमेंरक्षा शेयरों का जलवा: जून तिमाही में 2.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ा मार्केट कैप, लंबी अवधि में ग्रोथ की उम्मीद

कोटक बैंक के पीएटी में 14 फीसदी का इजाफा

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 1:46 PM IST

निजी क्षेत्र की बैंक कोटक महिन्द्रा का 30 जून को समाप्त हुई चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (पीएटी)14 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 55 करोड रुपये रहा है।


पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले इस तिमाही में बैंक का नेट इंटरेस्ट इनकम 73 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 352 करोड रुपये रहा है। इस साल बैंक ने 68 और नई शाखाएं खोली हैं। बैंक का डिपॉजिट पिछले साल 30 जून को समाप्त हुई तिमाही के 11,420 करोड रुपये के मुकाबले इस साल चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 43 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 16,310 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

बैंक ने कंसोलिडेट बेसिस पर वित्त वर्ष 2009 की पहली तिमाही में 150 करोड़ रुपये का पीएटी अर्जित किया है जो कि वित्त वर्ष 2008 की पहली तिमाही के 146 करोड रुपये के मुकाबले 3 प्रतिशत अधिक है। बैंक की कुल आमदनी इस चालू वित्त वर्ष की तिमाही में 7 प्रतिशत की बढोतरी के साथ 1,487.2 करोड रुपये रही जोकि पिछले साल की समान अवधि में 1,392 करोड़ रुपये थी।

बैंक का डिपॉजिट पिछल साल के 11,420 करोड रुपये की तुलना में इस वर्ष जून में समाप्त हुई तिमाही में 43 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 16,310 करोड रुपये रहा जबकि इस वर्ष 30 जून को बैंक के खाता धारकों की संख्या पिछले साल के 433,000 की तुलना में बढ़कर 831,000 हो हो गए।

Advertisement
First Published - July 28, 2008 | 11:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement