facebookmetapixel
Advertisement
Income Tax Return गलत भर दिया? Revised Return से मिनटों में ऐसे सुधारें अपनी ITREPFO मेंबर्स दें ध्यान! PF फंड-पेंशन का फायदा चाहते हैं तो तुरंत अपडेट करें अपनी जॉइनिंग और एग्जिट डेटघर खरीदने वालों की चांदी! कीमतें 127% तक बढ़ीं, किराये से कमाई भी हुई ज्यादारिटायरमेंट प्लानिंग होगी आसान! PensionBazaar ने Corporate NPS के लिए लॉन्च किया नया प्लेटफॉर्मJuniper Green Energy IPO Allotment: आज तय होगा शेयर अलॉटमेंट; जानें GMP, लिस्टिंग डेट और स्टेटस चेक करने का आसान तरीकाHDFC Bank का नया प्लान! वरिष्ठ नागरिकों को सेविंग्स अकाउंट पर ₹3.19 करोड़ का कवर, कई और बड़ी सुविधाएं भीहाईवे बनाने की रफ्तार क्यों पड़ गई धीमी? रिपोर्ट में सामने आई बड़ी वजहएनर्जी सेक्टर में आएगा ₹524 लाख करोड़ का निवेश, भारत की 5 इन कंपनियों को हो सकता है बड़ा फायदाITC, Godfrey Phillips या VST Industries… Q1 नतीजों के बाद किस सिगरेट कंपनी का शेयर खरीदें?Ather Energy ने बनाया नया रिकॉर्ड! घाटा घटा, शेयर 18% उछला, ब्रोकरेज ने दिया बड़ा टारगेट

सरकारी बैंकों में आएगी नौकरियों की बहार

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 3:43 AM IST

वैश्विक मंदी के इस दौर में एक ओर कर्मचारियों की छंटनी की खबरें मिल रही हैं, वहीं दूसरी ओर भारतीय बैंकों में बड़े पैमाने पर भर्तियां होने जा रही हैं।


निजी बैंकों से मिलती चुनौती और मौजूदा कर्मचारियों की उम्र ज्यादा होने के कारण सरकारी बैंकों ने अगले दो साल में बड़े स्तर पर नियुक्तियों की योजना बनाई हैं। अनुमानों के मुताबिक सरकारी बैंकों के करीब 5 फीसद कर्मचारी चालू वित्त वर्ष के दौरान सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

अगले वर्ष में यह आंकड़ा बढ़कर 12 फीसद तक पहुंच जाएगा और वित्त वर्ष 2010-11 में तकरीबन 20 फीसद कर्मचारी सेवानिवृत्त होंगे। बैंकों में भर्तियों के बारे में भारतीय बैंक बोर्ड के निदेशक एम एन गोपीनाथन ने बताया कि चालू वित्त वर्ष के दौरान तकरीबन 30,000 कर्मचारियों को नियुक्त किया जा चुका है।

अगले कुछ महीनों में कम से कम 10,000 कर्मचारियों की नियुक्तियां की जानी हैं। बैंक कर्मचारी चयन संस्थान के निदेशक एम बालचंद्रन मानते हैं कि भारत में व्यावसायिक बैंकों पर आर्थिक मंदी का असर पड़ने का अंदेशा काफी कम है। 

उनका कहना हैकि कारोबार विस्तार और सेवानिवृत्ति की समस्या से निपटने के लिए नियुक्तियों में मंदी के कारण कमी आने की गुंजाइश नहीं है। भारतीय स्टेट बैंक चालू वित्त वर्ष के दौरान 30,000 कर्मचारी नियुक्त करेगा। इनमें से 20,000 नियुक्तियों के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Advertisement
First Published - November 17, 2008 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement