Skip to content
  बुधवार 1 फ़रवरी 2023
Trending
February 1, 2023महंगाई घटने से गांवों में बढ़ेगी कमाईJanuary 31, 20232025 तक स्वास्थ्य पर जीडीपी का 2.5 फीसदी खर्च होगाJanuary 31, 2023कंपनियों में तेजी से बढ़ा रहा पूंजीगत व्ययJanuary 31, 2023Budget 2023 : राष्ट्रपति ने सरकार के काम को सराहाJanuary 31, 2023डिजिटल सुधार भारत के विकास का मुख्य वाहकJanuary 31, 2023भारत आने वाले दशकों में सबसे तेजी से बढ़ते बीमा बाजारों के रूप में उभरेगाJanuary 31, 2023जीडीपी का 3.3 फीसदी हुआ चालू खाते का घाटा January 31, 2023श्रम बाजार कोविड के पहले के स्तर परJanuary 31, 2023Sun Pharma का शुद्ध लाभ 5 प्रतिशत बढ़ाJanuary 31, 2023भारत की GDP के 6 से 6.8 फीसदी के दायरे में रहने का अनुमान
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  बैंक  आईपीओ से वाणिज्यिक उधारी में आई तेजी
बैंक

आईपीओ से वाणिज्यिक उधारी में आई तेजी

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता | मुंबई—February 9, 2022 11:14 PM IST0
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) पर दांव लगाने के लिए धनाढ्य निवेशकों को अल्पकालिक ऋण मुहैया कराने के वास्ते गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (एनबीएफसी) वाणिज्यिक प्रतिभूतियों के जरिये खूब उधारी जुटा रही हैं। 2021 में वाणिज्यिक प्रतिभूतियों के जरिये 21.9 लाख करोड़ रुपये जुटाए गए, जो इससे पिछले साल की तुलना में 49 फीसदी अधिक रहे और 2017 के बाद सार्वधिक थे। प्राइमडेटाबेस डॉट कॉम के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल जारी होने वाली करीब 37 फीसदी वाणिज्यिक प्रतिभूतियां 1 से 2 हफ्ते की अवधि वाली थीं। आईपीओ के लिए आम तौर पर 7 से 10 दिन की उधारी दी जाती है।
पिछले साल 63 कंपनियों ने आईपीओ के जरिये 1.2 लाख करोड़ रुपये जुटाए थे। वाणिज्यिक प्रतिभूतियों के जरिये सबसे अधिक रकम जुलाई, अगस्त, नवंबर और दिसंबर में जुटाई गई क्योंकि इन्हीं महीनों में सबसे ज्यादा आईपीओ बाजार में आए थे और उनसे करीब 78,000 करोड़ रुपये जुटाए गए थे।
प्राइम डेटाबेस के प्रबंध निदेशक प्रणव हल्दिया ने कहा, ‘पिछले साल आईपीओ की बाढ़ ने धनाढ्य निवेशकों को खूब लुभाया, जिन्होंने सूचीबद्घता के दिन मोटी कमाई के मकसद से इनमें निवेश के लिए एनबीएफसी से काफी कर्ज लिया था। इसकी वजह से एनबीएफसी ने वाणिज्यिक प्रतिभूतियों के जरिये पूंजी की व्यवस्था की थी।’
पिछले साल 63 आईपीओ में से 25 को धनाढ्य निवेशक श्रेणी में 100 गुना से अधिक बोलियां मिलीं। इनमें से 6 फर्में 100 फीसदी से ज्यादा बढ़त के साथ सूचीबद्घ हुईं, जबकि 6 कंपनियां पहले दिन 50 फीसदी बढ़त पर बंद हुईं। सूचीबद्घता के दिन बंद भाव के आधार पर 58 फर्मों में से 34 ने 10 फीसदी से ज्यादा प्रतिफल दिया। आईपीओ का औसत आकार 1,884 करोड़ रुपये था, जो कई वर्षों में सबसे अधिक है।
जेएम फाइनैंशियल में संस्थागत स्थिर आय के प्रमुख और प्रबंध निदेशक अजय मंगलूनिया ने कहा, ‘कर्ज मिल जाए तो निवेशक को निर्गम में शेयर हासिल करना आसान हो जाता है। इसके साथ ही सूचीबद्घ कराने की अवधि कम होने तथा तंत्र में तरलता अधिक होने से ऋणदाताओं ने पिछले साल कम ब्याज पर उधारी दी, इसके बावजूद उनका स्प्रेड 3 से 4 फीसदी का था।’
आईपीओ के लिए उधारी देना एनबीएफसी के लिए कम वक्त में अच्छी कमाई करने का साधन होता है क्योंकि आईपीओ को 6 से 8 दिन के अंदर सूचीबद्घ कराना होता है। मंगलूनिया ने कहा, ‘एनबीएफसी आम तौर पर ऐसे ऋण के लिए जमानत की मांग नहीं करतीं क्योंकि भुगतान की राशि रिफंड के लिए आवंटित हिस्से से कवर हो जाती है।’
वाणिज्यिक प्रतिभूतियों के जरिये पिछले साल पूंजी जुटाने वाली शीर्ष 10 एनबीएफसी में से चार थीं बजाज फाइनैंस, इनफिना फाइनैंस, आदित्य बिड़ला और टाटा कैपिटल फाइनैंशियल सर्विसेज। इसके अलावा जेएम फाइनैंशियल की सहायक इकाई जेएम फाइनैंशियल प्रॉपर्टीज ऐंड होल्डिंग्स भी आईपीओ के लिए ऋण देने वाली अग्रणी एनबीएफसी है। इन पांच फर्मों ने 2021 में वाणिज्यिक प्रतिभूतियों के जरिये कुल 5.2 लाख करोड़ रुपये जुटाए थे।
इस साल जनवरी में केवल दो आईपीओ बाजार में आए, जिससे वाणिज्यिक प्रतिभूतियां जारी करने में 46 फीसदी गिरावट आई और दिसंबर के 2.40 लाख करोड़ रुपये से घटकर यह रकम केवल 1.35 लाख करोड़ रुपये रह गई।

आईपीओआरंभिक सार्वजनिक निर्गमएनबीएफसीधनाढ्य निवेशक
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आज का अखबार

Economic Survey 2023: क्रेडिट ग्रोथ की रफ्तार रहेगी मजबूत

January 31, 2023 8:09 PM IST0
बैंक

PNB Q3 Results: नेट प्रॉफिट 44 फीसदी घटा, NPA मेंं भी आई कमी

January 30, 2023 3:36 PM IST0
आज का अखबार

निजी बैंकों का शुद्ध लाभ 31.7 फीसदी बढ़ा

January 29, 2023 11:15 PM IST0
आज का अखबार

SBI का ऋण रिजर्व बैंक मानक के दायरे में

January 27, 2023 11:23 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Hindenburg vs Adani: अदाणी के जवाब पर हिंडनबर्ग का पलटवार, कहा – राष्ट्रवाद के नाम पर नहीं छुपा सकते धोखाधड़ी

January 30, 2023 10:13 AM IST0
आज का अखबार

महामारी के बाद अटल पेंशन की मांग में इजाफा

January 29, 2023 11:50 PM IST0
आज का अखबार

Section 54-54 GB: निवेश की मियाद बढ़ी पर मुश्किल अब भी

January 29, 2023 11:17 PM IST0
आज का अखबार

अमेरिका में दर कटौती की आस में चमका सोना

January 29, 2023 11:16 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

आटे के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल भी महंगा, एक झटके में 35 रुपये लीटर बढ़ी कीमतें

January 29, 2023 6:28 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Netherlands बना भारत का तीसरा सबसे बड़ा एक्सपोर्ट डेस्टिनेशन, इन देशों को छोड़ा पीछे

January 29, 2023 2:33 PM IST0

Trending Topics


  • Stocks to Watch Today
  • Budget 2023 Wishlist
  • GDP Growth
  • Share Market Update
  • बजट सत्र 2023 LIVE
  • Adani Share Crash
  • Economic Survey 2023
  • Rupee vs Dollar
  • Union Budget 2023

सबकी नजर


महंगाई घटने से गांवों में बढ़ेगी कमाई

February 1, 2023 12:00 AM IST

2025 तक स्वास्थ्य पर जीडीपी का 2.5 फीसदी खर्च होगा

January 31, 2023 11:59 PM IST

कंपनियों में तेजी से बढ़ा रहा पूंजीगत व्यय

January 31, 2023 11:58 PM IST

Budget 2023 : राष्ट्रपति ने सरकार के काम को सराहा

January 31, 2023 11:58 PM IST

डिजिटल सुधार भारत के विकास का मुख्य वाहक

January 31, 2023 11:54 PM IST

Latest News


  • महंगाई घटने से गांवों में बढ़ेगी कमाई
    by संजीब मुखर्जी
    February 1, 2023
  • 2025 तक स्वास्थ्य पर जीडीपी का 2.5 फीसदी खर्च होगा
    by सोहिनी दास
    January 31, 2023
  • कंपनियों में तेजी से बढ़ा रहा पूंजीगत व्यय
    by देव चटर्जी
    January 31, 2023
  • Budget 2023 : राष्ट्रपति ने सरकार के काम को सराहा
    by आदिति फडणीस
    January 31, 2023
  • डिजिटल सुधार भारत के विकास का मुख्य वाहक
    by सौरभ लेले
    January 31, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
59549.90 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स59550
490.08%
निफ्टी59550
490%
सीएनएक्स 50014936
810.55%
रुपया-डॉलर81.51
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Guj. Ambuja Exp257.6512.71
Kalyan Jewellers118.0512.32
EID Parry542.6011.81
IIFL Finance514.459.45
Suzlon Energy9.809.38
Asahi India Glas510.108.38
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Guj. Ambuja Exp257.9012.62
Kalyan Jewellers117.9512.33
EID Parry543.8512.20
Suzlon Energy9.809.50
IIFL Finance513.359.22
Trident34.458.33
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stocks to Watch TodayBudget 2023 WishlistGDP Growth Share Market Updateबजट सत्र 2023 LIVEAdani Share CrashEconomic Survey 2023Rupee vs DollarUnion Budget 2023
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us