facebookmetapixel
Advertisement
EPFO Update: शादी के बाद भूलकर भी न करें ये गलती, EPF के पैसे मिलने में हो सकती है बड़ी दिक्कतAdani Green Share Price: बैटरी स्टोरेज पर बड़ा दांव, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट; आगे क्यों दिख रही दमदार ग्रोथ?अमेरिका में जेनेरिक दवाओं पर 200% टैरिफ! भारतीय फार्मा कंपनियों पर कितना असर?Post Office New Rules: राखी भेजने से पहले जान लें ये जरूरी अपडेट, 1 अगस्त से India Post में लागू होंगे नए नियम₹9,000 करोड़ की जमीन, ₹2,000 करोड़ सालाना किराया… Lodha पर दो बड़े ब्रोकरेज बुलिश, टारगेट ₹1,430 तकHUL Share Price: कमजोर तिमाही नतीजों के बाद HUL के शेयर 5% तक लुढ़के; मुनाफा उम्मीद से रहा कमकोरम पर अनिश्चितता के बीच टाटा संस ने 18 अगस्त को बुलाई AGM, चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के भविष्य पर भी रहेगी नजरGold, Silver Price Today: फेड की बैठक से पहले सोना 4,100 डॉलर और चांदी 60 डॉलर से नीचे, MCX पर भी फिसले भावबिना कमीशन और बिना गोदाम के कमाई कैसे करती है Meesho? समझिए पूरा बिजनेस मॉडलभारत में विदेशी डॉलर की बंपर एंट्री! RBI की FCNR-B योजना से $70 अरब तक जुटने की उम्मीद

आईडीबीआई बैंक ने बेची जीवन बीमा इकाई की हिस्सेदारी

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 10:07 AM IST

निजी क्षेत्र के आईडीबीआई ने बैंक ने आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की 23 फीसदी हिस्सेदारी 507 करोड़ रुपये में एजिस इंश्योरेंस इंटरनैशनल एनवी को बेच दी। इस लेनदेन के बाद एजिस के पास बीमा उद्यम में हिस्सेदारी 49 फीसदी हो गई, जिसकी अब रीब्रांडिंग एजिस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के तौर पर होगी। 6 अगस्त 2020 को आईडीबीआई बैंक ने आईडीबीआई फेडरल लाइफ की 27 फीसदी तक हिस्सेदारी उद्यम के साझेदार एजिस व फेडरल बैंक को बेचने के लिए करार किया था। विनिवेश वाली हिस्सेदारी में से 23 फीसदी एजिस को बेची गई जबकि बाकी 4 फीसदी का अधिग्रहण फेडरल बैंंक करेगा। अभी बैंक ने 23 फीसदी हिसस्सेदारी की बिक्री एजिस को पूरी की है, जो नियामकीय मंजूरी के बाद हुई। 
 
आईडीबीआई बैंंक ने एक बयान मेंं यह जानकारी दी। बैंंक के अधिकारियों ने कहा कि बिक्री मूल्य करीब 507 करोड़ रुपये है, लेकिन वास्तविक लाभ पूंजीगत लाभ कर पर निर्भर करेगा। एजिस को हिस्सा बिक्री के बाद आईडीबीआई बैंक के पास इस कंपनी में हिस्सेदारी 25 फीसदी रहेगी। जब फेडरल बैंक को 4 फीसदी हिस्सेदारी की बिक्री हो जाएगी तो आईडीबीआई के पास 21 फीसदी हिस्सेदारी रह जाएगी। एलआईसी जब बैंंक का प्रवर्तक बन गई तो हिस्सेदारी बिक्री जरूरी हो गई।
 

Advertisement
First Published - December 31, 2020 | 11:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement