facebookmetapixel
Advertisement
टाटा समूह के दोहरे संकट से उठे नेतृत्व और नियंत्रण को लेकर बड़े सवालटाइटन और कल्याण ज्वैलर्स पर ब्रोकरेज बुलिश, ज्वैलरी रिटेल में वृद्धि जारी रहने की उम्मीदGDP की बहस छोड़िए, एथनॉल मिश्रित पेट्रोल पर बढ़ रही है भाजपा समर्थकों की नाराजगीEditorial: G20 शिखर सम्मेलन में सहमति नहीं, चीन-अमेरिका की नीतियों से बढ़ी मुश्किलडायरेक्ट प्लान का बढ़ा चलन, खुदरा निवेशकों का AUM चार गुना से ज्यादा बढ़ाGDP वृद्धि को लेकर 7.8 और 2.6 फीसदी की तुलना बेतुकी : करंदीकरपेंशन में सुनिश्चित रिटर्न का विकल्प लाने की तैयारी, PFRDA की वित्त मंत्रालय से चर्चाम्युचुअल फंड में खुदरा निवेशकों की हिस्सेदारी घटी, पैसिव फंडों में HNI बढ़ेNTPC ने परमाणु ऊर्जा के मसौदा नियमों में चार बड़े बदलावों की मांग कीनेपाल में बाढ़ से भारत का कारोबार प्रभावित, पर्यटकों ने रद्द कराई बुकिंग

अप्रैल में 8-10 प्रतिशत घट सकता है माइक्रोफाइनैंस का संग्रह : इक्रा

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 5:11 AM IST

कोविड-19 के मामले बढऩे और राज्यों में लॉकडाउन की वजह से माइक्रो फाइनैंस इंस्टीट्यूशंस के संग्रह में अप्रैल महीने में 8-10 प्रतिशत की कमी आ सकती है। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने यह कहा है।
भारत का माइक्रोफाइनैंस उद्योग मार्च 2021 से कोविड-19 संक्रमण तेजी से बढऩे के कारण संग्रह में संभावित गिरावट की संभावाओं के बीच संपत्ति की गुणवत्ता को लेकर अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा है। लेकिन ठीकठाक नकदी बरकरार रहने के कारण ज्यादातर इकाइयां कुछ बेहतर स्थिति में हैं।
इक्रा में वाइस प्रेसीडेंट सचिन सचदेवा ने कहा कि कुछ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों ने पहले ही लॉकडाउन लगा दिया है या लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा रखा है, जिससे कोरोनावायरस के प्रसार को रोका जा सके। इसकी वजह से आर्थिक गतिविधियों में व्यवधान आ रहा है और माइक्रो फाइनैंस इंस्टीट्यूशंस (एमएफआई) का फील्ड ऑपरेशन प्रभावित हुआ है।
इसके साथ ही उद्योग के संग्रह में कमी आ रही है और वित्त वर्ष 21 की चौथी तिमाही में जो रिकवरी आई थी, उसे एक बार फिर चुनौती मिल रही है।

Advertisement
First Published - May 4, 2021 | 11:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement