facebookmetapixel
Advertisement
इस युद्ध को 10 के पैमाने पर आंका जाए, तो अमेरिका की स्थिति 15 के बराबर: डॉनल्ड ट्रंपStocks to Watch: Gujarat Gas से लेकर GE Shipping और Bharat Forge तक, गुरुवार को इन 10 स्टॉक्स पर रखें नजरStock Market Today: चार दिन की गिरावट के बाद निवेशकों को राहत? ग्लोबल मार्केट से मिले मजबूत संकेतबाजार में भारी बिकवाली! मेटल-रियल्टी धड़ाम, लेकिन ये 2 शेयर दे सकते हैं कमाई का मौका, चेक करें TGT, SLकॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!

ICICI Bank Q1 Results: जून तिमाही में 10% बढ़ा मुनाफा, 45,998 करोड़ रुपये की हुई कमाई

Advertisement

ICICI बैंक की कुल आय जून तिमाही में बढ़कर 45,998 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 38,763 करोड़ रुपये थी।

Last Updated- July 27, 2024 | 4:44 PM IST
ICICI Bank के आ सकते हैं उजले दिन, शेयर में 19 फीसदी रिटर्न की उम्मीद Bright days may come for ICICI Bank, 19 percent return expected in shares

ICICI Bank Q1 Results: आईसीआईसीआई बैंक ने शनिवार को चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही के नतीजों का एलान कर दिया। बैंक का कंसॉलिडेटिड नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल-जून तिमाही में 9.96 प्रतिशत बढ़कर 11,695.84 करोड़ रुपये हो गया। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक के 10,636.12 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

ICICI बैंक का स्टैंडअलोन मुनाफा भी बढ़ा

देश में दूसरे सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक ने शनिवार रेगुलेटरी फाईलिंग में बताया कि स्टैंडअलोन आधार पर उसका मुनाफा जून तिमाही में 14.62 प्रतिशत वृद्धि के साथ 11,059 करोड़ रुपये रहा, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 9,648.2 करोड़ रुपये था।

ICICI बैंक की कमाई में शानदार वृद्धि

बैंक की कुल आय जून तिमाही में बढ़कर 45,998 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 38,763 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा बैंक का खर्च जून तिमाही में बढ़कर 29,973 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 24,624 करोड़ रुपये था।

आईसीआईसीआई बैंक का कुल प्रोविजन जून तिमाही में 1,332.18 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले समान तिमाही में यह 1,292.44 करोड़ रुपये था। हालांकि पिछले वित्त वर्ष की चौथी (जनवरी-मार्च, 2024) तिमाही में यह 718.49 करोड़ रुपये था।

स्थिर रहा बैंक का NPA

इसके अलावा जून तिमाही की समाप्ति पर आईसीआईसीआई बैंक का ग्रॉस नॉन-परफार्मिंग एसेट (NPA) रेश्यो 2.36 प्रतिशत पर स्थिर था।

Advertisement
First Published - July 27, 2024 | 4:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement