facebookmetapixel
Advertisement
RBI MPC Meet: ब्याज दर 5.25% पर बरकरार, लेकिन RBI ने ट्रंप के टैरिफ और तेल की कीमतों पर जताई बड़ी चिंताRBI MPC August 2026: रीपो रेट स्थिर, लेकिन क्या आगे ब्याज दरों में कटौती की बन सकती है गुंजाइश? जानें क्या हैं RBI के संकेतRBI MPC 2026: RBI ने रेपो रेट क्यों नहीं बदली? फैसले के पीछे की 5 बड़ी वजहेंRBI MPC 2026: ब्याज दर स्थिर, लेकिन क्या सिस्टम में बढ़ेगी नकदी? RBI गवर्नर ने क्या कहाRBI MPC Meeting Highlights: गवर्नर संजय मल्होत्रा के 10 बड़े ऐलानRBI MPC 2026: महंगाई का अनुमान घटाया, ग्रोथ बढ़ाई… जानिए CPI और GDP पर गवर्नर ने क्या कहाRBI MPC August Meeting 2026: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, न्यूट्रल रुख कायमGold and Silver Rate today: फेड के ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना घटी; सोना उछलकर $4,200 के करीब, चांदी $60 के पारसूरज निकला तो बिजली, नहीं निकला तो नुकसान? Renewable कंपनियां इससे कैसे बच रही हैं?Stock Market Update: RBI प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच Sensex दिन की ऊंचाई से 600 अंक फिसला, गवर्नर बोले- 7% GDP ग्रोथ संभव

आईसीआईसीआई बैंक को भी लगा लीमन का झटका

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 9:07 PM IST

देश का दूसरा सबसे बड़ा और निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने कहा कि उसकी इंग्लैंड स्थित इकाई लीमन ब्रदर्स द्वारा बेचे गए आठ करोड़ डॉलर के सीनियर बांड रखती है।


इसके अलावा इस बैंक ने लीमन ब्रदर्स के साथ काउंटर-पार्टी लेन-देन में भी प्रवेश किया है। आईसीआईसीआई बैंक के प्रवक्ता चारुदत्त देशपांडे ने कहा कि इन लेन-देन के साथ जुड़े संभावित नुकसान ज्यादा नहीं है। हालांकि विश्लेषकों का मानना है कि बैंक को करीब बांड पर करीब 20 करोड़ डॉलर का नुकसान हो सकता है और इसमें लीमन ब्रदर्स द्वारा बैंक को जारी कर्जे भी शामिल हैं।

एडिलविस कैपिटल लिमिटेड में विश्लेषक विकास गोयल ने कहा कि पिछले दो महीनों में क्रेडिट संकट के बढने की वजह से आईसीआईसीआई बैंक द्वारा धारण किए गए बांड की कीमत में कमी आई और इस वजह से बैंक को मार्क-टू-मार्केट नुकसान का सामना करना पड़ा। इन खबरों का असर आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों की कीमतों पर भी पड़ा और वे 17 जुलाई के बाद अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच गए।

आज यह शेयर दूसरा सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला शेयर रहा। गोयल ने कहा कि मौजूदा एक फीसदी का नुकसान 17.5 करोड़ डॉलर के नुकसान के रूप में सामने आएगा। गोयल ने कहा कि इसके अलावा बैंक लीमन ब्रदर्स द्वारा जारी किए गए आठ करोड़ डॉलर के डेट भी रखता है जिसमें बैंक को करीब चार करोड़ डॉलर का नुकसान होगा।

Advertisement
First Published - September 16, 2008 | 10:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement