facebookmetapixel
Advertisement
फ्लिपकार्ट मिनट्स की गॉरमे सेगमेंट में एंट्री, प्राइवेट लेबल ‘Pykd’ के साथ बेचेगी प्रीमियम सामान1200% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर की कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट 12 अगस्तझारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर नहीं बनी बात, 15वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलनडीपफेक और AI कंटेंट पर Meta की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने ‘इंटरमीडियरी’ स्टेटस पर उठाए सवालRetirement Planning: पहली सैलरी आए तभी से शुरू कर दें बुढ़ापे की तैयारी, बाद में भारी पड़ सकती है अनदेखीDividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबार

एचडीएफसी के ग्राहक मोबाइल से कर सकेंगे फंड ट्रांसफर

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 9:43 PM IST

अब आप अपने मोबाइल से ही अपने बैंक खाते से पैसे किसी को भी ट्रांसफर करेंगे। आईसीआईसीआई के अलावा एचडीएफसी बैंक ने भी अपनी मोबाइल बैंकिंग सेवा की शुरुआत कर दी है।


बैंक अब मोबाइल कामर्स नेटवर्क एनजीपे के जरिए अपने ग्राहकों को फंड ट्रांसफर की सुविधा मुहैया कराएगा। बैंक का दावा है कि एक ही प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों को मोबाइल बैंकिंग के जरिए सभी बैंकिंग सेवाएं मुहैया कराने वाला वह पहला बैंक है। इसमें बैंक खातों के लेनदेन के अलावा, शॉपिंग, टिकटिंग और पेमेंन्ट भी मोबाइल के जरिए ही किए जा सकेंगे।


इसके लिए ग्राहक को एनजीपे का इस्तेमाल करना होगा जो एक तरह का सॉफ्टवेयर है जिसे मोबाइल में डाउनलोड करना होगा। एनजीपे सभी के लिए मुफ्त है और इसे एंट्री लेवल के जीपीआरएस मोबाइल में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल एचडीएफसी के वो ग्राहक कर सकेंगे जिन्होने नेट बैंकिंग सेवा के तहत इस सुविधा के लिए खुद को पंजीकृत किया है।


ऐसे ग्राहक इस सॉफ्टवेयर को डाउनलोड कर तुरंत ही पैसा ट्रांसफर करना शुरू कर सकते हैं। एचडीएफसी बैंक के ही किसी खाते में पैसा ट्रांसफर रियल टाइम में यानी हाथोहाथ हो जाएगा जबकि दूसरे किसी बैंक के खाते में पैसा ट्रांसफर करने के लिए 48 घंटे का समय लग सकता है।


एचडीएफसी बैंक ने  पिछले साल से ही एनजीपीएवाई के साथ मिलकर अपने ग्राहकों को हवाई, रेलवे और मूवी टिकट उपलब्ध करवा रहा है। अगले महीने के  प्रारंभ से अब इस बैंक के उपभोक्ता इसी के जरिए विभिन्न म्युचुअल फंडों की खरीद बिक्री भी कर थी।

Advertisement
First Published - May 6, 2008 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement