facebookmetapixel
Advertisement
क्या चावल निर्यात कर भारत बेच रहा है अपना पानी? BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने उठाए गंभीर सवालBS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: निर्यात प्रतिबंध-नीतिगत अनिश्चितता से कृषि को चोट, स्थिरता की जरूरतसुमंत सिन्हा का दावा: सिर्फ क्लाइमेट चेंज नहीं, अब ‘जियोपॉलिटिक्स’ बढ़ाएगी भारत में क्लीन एनर्जी की रफ्तारBS Manthan में बोले जोशी: अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में 2030 तक $350 अरब के निवेश से रोशन होगा भारतइक्विटी SIP निवेश में गिरावट, अस्थिर बाजार के बीच निवेशकों का रुझान बदलाशेखर कपूर की भविष्यवाणी: अब निर्देशक नहीं, दर्शक और AI मिलकर लिखेंगे फिल्मों की कहानी‘EV सेक्टर में आएगा बड़ा उछाल’, BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने कहा: चुनौतियों के बावजूद रफ्तार है बरकरारBS Manthan 2026: R&D को प्रोत्साहन से एडवांस व महंगी वस्तुओं के विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा‘रणनीतिक स्वायत्तता के लिए सैन्य ताकत बढ़ाना जरूरी’, बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने ऐसा क्यों कहा?AI संप्रभुता पर जोर: BS Manthan समिट में एक्सपर्ट्स ने स्वदेशी मॉडल और डेटा नियंत्रण को बताया जरूरी

HDFC Bank की जून तिमाही में छप्परफाड़ कमाई, मुनाफा 33% बढ़कर 16,475 करोड़ रुपये पर पंहुचा

Advertisement

एचडीएफसी बैंक का नेट प्रॉफिट (hdfc bank net profit) चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 33.17 प्रतिशत बढ़कर 16,474.85 करोड़ रुपये रहा।

Last Updated- July 20, 2024 | 3:16 PM IST
HDFC Bank

HDFC Bank Q1 Results: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने शनिवार को वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया। बैंक के मुनाफे में जोरदार इजाफा हुआ है और इसमें 30 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि हुई है।

रेगुलेटरी फाइलिंग का अनुसार, एचडीएफसी बैंक का नेट प्रॉफिट (hdfc bank net profit) चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 33.17 प्रतिशत बढ़कर 16,474.85 करोड़ रुपये रहा।

बैंक ने बताया कि एक साल पहले की इसी तिमाही में उसका कंसॉलिडेटिड आधार पर नेट प्रॉफिट 12,370 करोड़ रुपये था। सालाना आधार पर बैंक के मुनाफे में जून तिमाही के दौरान 33.17 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

वहीं, स्टैंडअलोन आधार पर एचडीएफ़सी बैंक (HDFC Bank) का जून तिमाही में नेट प्रॉफिट पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में बढ़कर 16,174 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 11,951 करोड़ रुपये था। हालांकि, बीती तिमाही यानी मार्च तिमाही के मुकाबले बैंक के मुनाफे में कमी आई है। मार्च तिमाही में बैंक का मुनाफा 16,511 करोड़ रुपये था।

एचडीएफ़सी बैंक की इनकम भी बढ़ी

इसके अलावा बैंक की कुल इनकम एक साल पहले के 57,816 करोड़ रुपये से बढ़कर 83,701 करोड़ रुपये हो गई। साथ ही बैंक का प्रोविजन 2,860 करोड़ रुपये से घटाकर 2,602 करोड़ रुपये कर दिया गया।

बैंक ने बताया कि मार्च में उसका ग्रॉस नॉन-परफार्मिंग एसेट (NPA) का रेश्यो 1.24 प्रतिशत से बढ़कर 1.33 प्रतिशत हो गया। 30 जून, 2024 तक एचडीएफसी बैंक की कुल पूंजी पर्याप्तता (capital adequacy) 19.33 प्रतिशत थी।

Advertisement
First Published - July 20, 2024 | 2:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement