facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

HDFC Bank: दमदार शुरुआत के साथ दुनिया का चौथा सबसे बड़ा बैंक देगा RIL को मात

Advertisement

मर्जर के बाद बनने वाली HDFC Bank का निफ्टी में 14.43 फीसदी वेटेज होगा, जो RIL के मुकाबले 363 आधार अंक ज्यादा होगा

Last Updated- July 12, 2023 | 11:25 PM IST
HDFC Bank share price

मर्जर के बाद बनने वाला HDFC Bank गुरुवार से आकार ले लेगा, वहीं उसकी मूल कंपनी हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनैंस कॉरपोरेशन (HDFC) का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। नई इकाई का बाजार पूंजीकरण (mcap) 12.5 लाख करोड़ रुपये होगा, जो उसे रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के बाद दूसरी सबसे मूल्यवान फर्म बना देगा। RIL का mcap अभी 18.5 लाख करोड़ रुपये है।

हालांकि ज्यादा फ्री-फ्लोट के कारण HDFC Bank बेंचमार्क निफ्टी व सेंसेक्स में सबसे ज्यादा वेटेज वाले RIL को पीछे धकेल देगा।

नुवामा के मुताबिक मर्जर के बाद बनने वाली इकाई का निफ्टी में 14.43 फीसदी वेटेज होगा, जो RIL के मुकाबले 363 आधार अंक ज्यादा होगा। बैंक निफ्टी इंडेक्स में HDFC Bank का वेटेज बढ़कर 29.1 फीसदी हो जाएगा।

HDFC के शेयरधारकों को मर्जर के बाद बनी इकाई के शेयर जारी होने में 10-12 दिन लग सकते हैं और तभी यह डीमैट में नजर आएगा। बाजार के प्रतिभागियों ने यह जानकारी दी। लेकिन इंडेक्स कंपोजिशन व ट्रेडिंग के लिहाज से HDFC Bank को गुरुवार से मर्जर के बाद बनने वाली इकाई के तौर पर माना जाएगा।

मर्जर के बाद बने HDFC Bank के 7.53 अरब शेयर होंगे। मर्जर के कारण HDFC के 1.85 अरब शेयर HDFC Bank के 3.1 अरब शेयरों के रूप में तब्दील किए जाएंगे। मूल कंपनी HDFC की HDFC Bank में शेयरधारिता समाप्त हो जाएगी।

150 अरब डॉलर के बाजार पूंजीकरण (mcap) के साथ HDFC Bank वैश्विक स्तर पर चौथा और एशिया में दूसरा सबसे बड़ा मूल्यवान बैंक बन जाएगा।

साथ ही लेनदार देश में सबसे लाभकारी कॉरपोरेशन में से एक बन जाएगा। प्रो-फोर्मा के आधार पर मर्जर के बाद बने HDFC Bank का शुद्ध‍ लाभ वित्त वर्ष 23 में 60,348 करोड़ रुपये था। इस बीच, RIL ने वित्त वर्ष 23 में 66,702 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध‍ लाभ दर्ज किया जबकि ICICI Bank ने 34,037 करोड़ रुपये।

Advertisement
First Published - July 12, 2023 | 8:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement