facebookmetapixel
Advertisement
भारत में बदल रही पेमेंट की पूरी कहानी, UPI के बाद अब स्मार्ट और एक्टिव डिजिटल करेंसी की ओर कदमपर्चा लीक रोकने के लिए तकनीक नहीं, मजबूत संस्थागत ढांचा और जवाबदेही ज्यादा जरूरीEditorial: भारत की व्यापार नीति में बदलाव जरूरी, ऊंचे आयात शुल्क और बाधाओं पर उठे सवालSIP में निवेश का रिकॉर्ड टूटा, अगस्त में 32,297 करोड़ रुपये का इनफ्लो; स्मॉल-मिड कैप में भी जोरदार खरीदारीत्योहारी सीजन में नहीं बढ़ेंगे चीनी के दाम, सरकार ने मिलों और डीलरों के लिए जारी किए सख्त नियमक्या शराब पीने पर खारिज हो जाएगा आपका हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम? एक्सपर्ट्स से समझें नियम और कानूनी रास्तेअगस्त में निवेशकों को नहीं पसंद आया डेट फंड्स? निकाले ₹8127 करोड़, कहीं ओवरनाइट फंड्स तो वजह नहीं?SEBI चेयरमैन बोले: क्लोजिंग ऑक्शन सेशन नहीं होगा बंद, लिक्विडिटी की समस्या पर निकलेगा अस्थायी रास्ताकच्चे तेल में उबाल के बावजूद शेयर बाजार में बहार, 3 दिन बाद सेंसेक्स-निफ्टी ने पकड़ी रफ्तारकच्चा तेल $100 के पार: क्या फिर महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? भारत और बाजार पर कितना बड़ा खतरा

एचडीएफसी बैंक डिजिटल शुरुआत की तैयारी में

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:40 PM IST

बैंकिंग क्षेत्र के नियामक द्वारा एचडीएफसी बैंक के डिजिटल कार्यक्रमों पर प्रतिबंध हटाए जाने से निजी क्षेत्र का यह सबसे बड़ा ऋणदाता अब ग्राहकों की एप्लिकेशन (ऐप) का समूह शुरू करने के लिए कमर कस रहा है, जो एक पारंपरिक बैंक से प्रौद्योगिकी संपन्न बैंक के रूप में बदलाव की यात्रा की शुरुआत होगी।
इसकी डिजिटल पेशकशों में बार-बार होने वाली रुकावट के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एचडीएफसी बैंक को दिसंबर 2020 में नए क्रेडिट कार्ड जारी करने से रोक दिया था और इसे अपनी डिजिटल पेशकशों के साथ आगे बढऩे से रोक दिया था। क्रेडिट कार्ड जारी करने पर यह रोक अगस्त 2021 में हटा ली गई थी और डिजिटल पेशकशों पर प्रतिबंध पिछले सप्ताह हटा लिया गया।
बिजनेस स्टैंडर्ड के साथ बातचीत करते हुए एचडीएफसी बैंक के कंट्री हेड (भुगतान कारोबार, डिजिटल बैंकिंग और उपभोक्ता वित्त) पराग राव ने कहा कि हमने आधुनिक डिजिटल अनुभव के लिए खुद को तैयार करने के वास्ते तीन साल की अवधि में परिवर्तनकारी यात्रा के साथ आए हैं, जो शायद काम करने के पुराने तरीके की जगह न ले पाए, लेकिन यह इसका पूरक होगी। यह परिवर्तन यात्रा करीब एक साल पहले शुरू हुई थी।
आने वाली दो-तीन तिमाहियों में बैंक अपनी भुगतान ऐप पेजैप का एक संशोधित संस्करण पेश करने पर विचार कर रहा है, जो पूरी तरह से आधुनिक आर्किटेक्चर, मोबाइल-रेडी, इलास्टिक-स्केलेबल, कन्टेनराइज्ड और अत्यंत उन्नत उपयोगकार्त अनुभव के आधार पर निर्मित किया गया है। बैंक का इरादा इस पेजैप ऐप को देश की शीर्ष दो-तीन भुगतान ऐप में शामिल करने का है।
राव ने कहा कि यह न्यू-टु-बैंक ग्राहकों के लिए किसी मजबूत अधिग्रहण उपकरण के रूप में काम करेगी। इसका मकसद ग्राहकों को एक ही जगह सारी सुविधाएं प्रदान करना है। वे अपने कार्ड का प्रबंधन करने, किसी भी फॉर्म फैक्टर के जरिये भुगतान करने और पेजैप तथा स्मार्टबाई के संयोजन के माध्यम से खरीदारी के बेहतरीन सौदे प्राप्त कर पाएंगे।
इसके अलावा बैंक मोबाइल-ओनली डिजिटल के्रेडिट कार्ड की भी शुरुआत करने पर विचार कर रहा है।

Advertisement
First Published - March 20, 2022 | 11:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement