facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 889 अंक उछला, निफ्टी में 265 अंकों की बढ़तपश्चिम एशिया में हवाई हमलों से कच्चा तेल 7% उछला, ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर के करीब पहुंचाRBI के दखल और शेयर बाजार की तेजी से रुपया मजबूत, 13 जुलाई के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर बंदSEBI के नए टोटल एक्सपेंस रेश्यो नियम लागू, फिर भी AMC ने बचाया मार्जिन, मुनाफा भी बढ़ाटाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की Q1 में दमदार शुरुआत, ब्रांडेड कारोबार और ग्रोथ पोर्टफोलियो से बिक्री में दोहरे अंक की बढ़तIRDAI ने प्रो टेक जनरल इंश्योरेंस को लाइसेंस दिया, पतंजलि-डीएस ग्रुप के मैग्मा जनरल इंश्योरेंस अधिग्रहण को भी मंजूरीसाइबर हमलों के बढ़ते खतरे से बैंक सतर्क, 5 साल में साइबर बीमा कवर दोगुना कर 10 करोड़ डॉलर तक पहुंचायायूपी में उद्योगों को बड़ी राहत, ₹1 के शुल्क पर शुरू होगा निर्माण; नया भवन विनियम जल्द होगा लागूSBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, चालू वित्त वर्ष का पहला परपेचुअल बॉन्ड इश्यूडिग्री के बाद भी नौकरी की चुनौती, कंपनियों को नहीं मिल रहे तैयार उम्मीदवार

दो साल तक बढ़ाई जा सकती है छूट की सीमा!

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 2:44 AM IST

केंद्र सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि कर्ज के किस्त के भुगतान पर लगी रोक (मॉरेटोरियम) की मियाद कुछ शर्तों के साथ दो साल के लिए बढ़ाई जा सकती है। हालांकि इसका लाभ सभी क्षेत्रों को नहीं मिल पाएगा और यह सुविधा देने के
लिए आर्थिक मंदी से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले क्षेत्रों की पहचान की जा रही है।
सोलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, ‘हम संकटग्रस्त क्षेत्रों की पहचान करने की प्रक्रिया में हैं ताकि आर्थिक मंदी की वजह से उन पर पड़े प्रभाव के अनुसार यह सुविधा दी जा सके।’
शीर्ष अदालत ने कहा कि वह बुधवार को इस मामले पर फिर से सुनवाई करते हुए ऋण स्थगन अवधि के दौरान स्थगित मासिक किस्तों पर ब्याज वसूली और ब्याज पर लिए जाने वाले ब्याज की माफी की मांग करने वाली कई याचिकाओं पर फैसला करेगी। शीर्ष अदालत ने जून में टिप्पणी की थी कि मॉरेटोरियम के दौरान ब्याज पर ब्याज वसूलना गलत है। आरबीआई ने कहा था कि ब्याज माफ करने से वित्तीय क्षेत्र प्रभावित होगा।

Advertisement
First Published - September 1, 2020 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement