facebookmetapixel
Advertisement
ब्रिक्स को सहयोगी मंच के रूप में पेश करेगा भारत, साझा मुद्रा के विवाद से दूरी बनाकर विकास पर रहेगा फोकसअमेरिका-ईरान तनाव से कच्चा तेल $100 के पार, तेल कंपनियों को पेट्रोल पर ₹5 व डीजल पर ₹23 का नुकसानभारत की व्यापार नीतियों पर अमेरिका-EU ने जताई चिंता, टैरिफ और नियमों में बदलाव की मांगकोफोर्ज के चेयरमैन ओपी भट्ट का इस्तीफा, बोर्ड मूल्यांकन रिपोर्ट को लेकर उठे सवालों के बाद बड़ा फैसलाUPI के लेनदेन आंकड़ों का फायदा उठाकर भारत मजबूत करे ऋण क्षमता, MSME को औपचारिक कर्ज से जोड़ने पर जोरक्लाउड और AI मॉडल प्रदाताओं पर बैंकों की बढ़ती निर्भरता से बढ़ सकता है प्रणालीगत जोखिम, RBI की बड़ी चेतावनीकेंद्र सरकार का रेलवे पर बड़ा दांव, 9 राज्यों में 20,804 करोड़ रुपये की 8 मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मिली मंजूरीमहाराष्ट्र में जल्द आएगा डेल्टा अधिनियम, जमीन और अचल संपत्तियों के ब्लॉकचेन आधारित टोकनाइजेशन का बनेगा कानूनी ढांचा1991 के आर्थिक सुधारे ने बदली दिल्ली की तस्वीर, लेकिन आवास संकट, अनधिकृत कॉलोनियां व प्रदूषण ने बढ़ाई चिंताआधार ऑथेंटिकेशन में आएगा बड़ा उछाल, रोजाना 10 करोड़ से बढ़ाकर 25-30 करोड़ करने की तैयारी

आरबीआई: बैठक में क्रिप्टो पर चर्चा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 10:46 PM IST

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को निदेशक मंडल के सदस्यों को निजी क्रिप्टोकरेंसी के संबंध में अपनी चिंताओं से अवगत कराया और साथ ही शुरू की जाने वाली अपनी सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) पर प्रगति की जानकारी भी दी।
लखनऊ में आरबीआई के निदेशक मंडल की 592वीं बैठक में गवर्नर शक्तिकांत दास, जिन्होंने निदेशक मंडल की अध्यक्षता भी की, सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने सीबीडीसी समेत कई मुद्दों पर चर्चा की।
एक सूत्र के अनुसार क्रिप्टोकरेंसी इस कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था, लेकिन बोर्ड के एक सदस्य जानना चाहते थे कि केंद्रीय बैंक निजी क्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंध क्यों लगाना चाहता है।
फिलहाल देश में क्रिप्टोकरेंसी के इस्तेमाल पर कोई विनियमन या कोई प्रतिबंध नहीं है। नवंबर में एक संसदीय समिति ने हितधारकों के साथ क्रिप्टो वित्त के गुण-दोष के संबंध में चर्चा की थी और कई सदस्य क्रिप्टो मुद्राओं पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के बजाय क्रिप्टो मुद्रा एक्सचेंजों को विनियमित करने के पक्ष में थे।
सूत्रों के अनुसार आरबीआई के अधिकारियों ने निदेशक मंडल के सदस्य को वृहद अर्थव्यवस्था की अस्थिरता के बारे में अवगत कराया, जो इस तरह की क्रिप्टोकरेंसी के कारण बन सकती हैं और बताया कि किस तरह से ऐसी मुद्राओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव उन्हें एक्सचेंज की दृष्टि से अनुपयुक्त बना देता है। साथ ही ऐसी क्रिप्टोकरेंसी किसी भी केंद्रीय बैंक द्वारा नियंत्रित नहीं होती हैं और इसलिए वित्तीय अस्थिरता पैदा कर सकती हैं।
आरबीआई के अधिकारियों ने कहा कि सीबीडीसी की शुरुआत निजी क्रिप्टोकरेंसी की आवश्यकता का निवारण कर देगी, लेकिन इनसे उत्पन्न वित्तीय अस्थिरता को ध्यान में रखते हुए, भारत में ऐसी मुद्राओं पर प्रतिबंध लगाना ही सही है।
सूत्र ने कहा कि आरबीआई के अधिकारियों ने वही बातें दोहराई, जो उन्होंने भारत में निजी क्रिप्टोकरेंसी का विरोध करते हुए सरकार को बताई थीं।
आरबीआई ने निदेशक मंडल को थोक और खुदरा सीबीडीसी की प्रगति से अवगत कराया। 8 दिसंबर को नीतिगत संबंधी संवाददाता सम्मेलन के दौरान  जताई गई उन्हीं चिंताओं को दोहराते हुए आरबीआई ने कहा कि वह व्यापक उपयोग के लिए शुरुआत की जाने से पहले वह खुदरा सीबीडीसी की विभिन्न सुरक्षात्म पहलुओं को सुनिश्चित करेगा।

Advertisement
First Published - December 17, 2021 | 11:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement