facebookmetapixel
Advertisement
फ्लिपकार्ट मिनट्स की गॉरमे सेगमेंट में एंट्री, प्राइवेट लेबल ‘Pykd’ के साथ बेचेगी प्रीमियम सामान1200% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर की कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट 12 अगस्तझारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर नहीं बनी बात, 15वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलनडीपफेक और AI कंटेंट पर Meta की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने ‘इंटरमीडियरी’ स्टेटस पर उठाए सवालRetirement Planning: पहली सैलरी आए तभी से शुरू कर दें बुढ़ापे की तैयारी, बाद में भारी पड़ सकती है अनदेखीDividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबार

देना बैंक ने दिए बेहतर नतीजे

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 1:00 AM IST

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक देना बैंक ने सालाना एवं तिमाही परिणामों की घोषणा की। वित्तीय वर्ष 2007-08 के दौरान बैंक के लिए नतीजे खासे उत्साहजनक रहे।


बैंक का कुल लाभ पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 78.50 फीसदी बढ़कर 359.79 करोड़ रुपये हो गया। बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 8.04 फीसदी बढ़कर 686.44 करोड़ हो गया।


बैंक के परिचालन खर्च में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी और यह पिछले साल की तुलना में 6.37 फीसदी बढ़कर 650.44 करोड़ रुपये हो गया।  बैंक ने अपने ग्राहकों को इस वित्तीय वर्ष के दौरान 10 फीसदी का लाभांश देने का निर्णय किया है।  बैंक ने गांवों की ओर भी ध्यान दिया और बैंक के कृषि क्षेत्र को दिये गये लोन में 27.04 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई।


बैंक का एग्रीकल्चर क्रेडिट बढ़कर 2794.27 करोड़ हो गया जो वर्ष 2007 की समाप्ति तक 2200 करोड़ था। बैंक का छोटे एवं मझोले श्रेणी के उपक्रमों के लिये भी क्रेडिट में बढ़ोत्तरी हुई और यह 23 फीसदी बढ़कर 3885 करोड़ रुपये हो गया।  बैंक ने रेलवे स्टेशनों पर 117 एटीएम लगाने के लिये भारतीय रेलवे के साथ समझौता किया है।


इस वित्तीय वर्ष में बैंक ने म्युचुअल फंड के कारोबार को बढ़ाने के लिये तीन और म्युचुअल फंड प्रबंधकों के साथ समझौता किया है। अब बैंक की शाखाओं से 11 प्रकार के म्युचुअल फंड प्राप्त किये जा सकेंगे। बैंक ने भारतीय जीवन बीमा निगम के जीवन बीमा उत्पादों को भी शाखाओं के जरिये बेचने का निर्णय किया है। बैंक ने पोस्टमैन का प्रयोग लोन रिकवरी एजेंट के रुप मे करने का निर्णय किया है।

Advertisement
First Published - April 30, 2008 | 11:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement