facebookmetapixel
Advertisement
1991 के आर्थिक सुधार अचानक नहीं आए थे, 1970 के दशक में ही बन गई थी बदलाव की जमीन: नितिन देसाईभारत के चॉकलेट बाजार से तेज बढ़ने की तैयारी में फेरेरो रोशे, प्रीमियम सेगमेंट पर नजरRBI गवर्नर की फिनटेक कंपनियों को नसीहत, ‘ग्राहकों के आंकड़ों को व्यावसायिक संपत्ति नहीं, जिम्मेदारी मानें’PNB का वेल्थ मैनेजमेंट और क्रेडिट कार्ड पर बड़ा दांव, 2027 में नई सेवाएं शुरू करने की तैयारीFCNR(B) फंड के इस्तेमाल में लगेंगे 3-4 महीने, असामान्य कर्ज बढ़ने का खतरा नहीं: SBI चेयरमैनक्लोजिंग ऑक्शन में शुरुआती लिक्विडिटी की समस्या सामान्य, SEBI चेयरमैन बोले: दुनिया भर के बाजारों में हुआ ऐसाअगले दौर के सुधारों में डिरेगुलेशन पर जोर, छोटी-छोटी अड़चनें दूर करने की जरूरत: गौबाHDFC बैंक के पक्ष में बहरीन अदालत का फैसला, निवेशकों के सभी 7 मामले खारिजगारंटीशुदा रिटर्न वाली पेंशन योजना की तैयारी, PFRDA ने विशेषज्ञ समिति का किया गठनभारत-रूस व्यापार को 60 से 100 अरब डॉलर तक ले जाने की तैयारी, व्यापार संतुलन पर जोर

भुगतान के लिए उपभोक्ताओं का सबसे पसंदीदा यूपीआई

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:37 PM IST

कैलेंडर वर्ष 21 में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) उपभोक्ताओं के बीच भुगतान के सबसे पसंदीदा तरीके के रूप में उभरा है, जिसमें मात्रा के लिहाज से पर्सन-टु-मर्चेट (पी2एम) की बाजार हिस्सेदारी 56 प्रतिशत रही है। वर्डलाइन इंडिया की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। मूल्य के लिहाज से यूपीआई के कारोबारी लेनदेन की बाजार हिस्सेदारी 41 प्रतिशत है।
ये कार्ड अब भी व्यापारिक स्वीकृति के भुगतान पारिस्थितिकी तंत्र पर हावी हैं, जिसमें मात्रा के लिहाज से बाजार हिस्सेदारी 26 प्रतिशत और मूल्य के लिहाज से 53 प्रतिशत है। कार्डों के बीच क्रेडिट कार्डों की बाजार हिस्सेदारी मूल्य और मात्रा के लिहाज से क्रमश: 26 प्रतिशत और आठ प्रतिशत है। इसी तरह डेबिट कार्डों की बाजार हिस्सेदारी मूल्य और मात्रा के लिहाज से क्रमश: 23 प्रतिशत और 14 प्रतिशत है।
कैलेंडर वर्ष 21 में यूपीआई ने 38 अरब से ज्यादा लेनदेन का क्रियान्वयन किया, जिनका मूल्य 71.59 लाख करोड़ रुपये रहा। रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर 2021 में यूपीआई की कुल मात्रा में 62 प्रतिशत का लेनदेन पी2पी (व्यक्ति-से-व्यक्ति) वाला रहा, जबकि 38 प्रतिशत पी2एम वाला रहा। वर्ष 2021 में यूपीआई के पी2एम लेनदेन का औसत 786 रुपये रहा। ताजा आंकड़ों के अनुसार यूपीआई पर पी2एम लेनदेन की मात्रा 42 प्रतिशत तक बढ़ गई है।

Advertisement
First Published - March 22, 2022 | 11:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement