facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 889 अंक उछला, निफ्टी में 265 अंकों की बढ़तपश्चिम एशिया में हवाई हमलों से कच्चा तेल 7% उछला, ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर के करीब पहुंचाRBI के दखल और शेयर बाजार की तेजी से रुपया मजबूत, 13 जुलाई के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर बंदSEBI के नए टोटल एक्सपेंस रेश्यो नियम लागू, फिर भी AMC ने बचाया मार्जिन, मुनाफा भी बढ़ाटाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की Q1 में दमदार शुरुआत, ब्रांडेड कारोबार और ग्रोथ पोर्टफोलियो से बिक्री में दोहरे अंक की बढ़तIRDAI ने प्रो टेक जनरल इंश्योरेंस को लाइसेंस दिया, पतंजलि-डीएस ग्रुप के मैग्मा जनरल इंश्योरेंस अधिग्रहण को भी मंजूरीसाइबर हमलों के बढ़ते खतरे से बैंक सतर्क, 5 साल में साइबर बीमा कवर दोगुना कर 10 करोड़ डॉलर तक पहुंचायायूपी में उद्योगों को बड़ी राहत, ₹1 के शुल्क पर शुरू होगा निर्माण; नया भवन विनियम जल्द होगा लागूSBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, चालू वित्त वर्ष का पहला परपेचुअल बॉन्ड इश्यूडिग्री के बाद भी नौकरी की चुनौती, कंपनियों को नहीं मिल रहे तैयार उम्मीदवार

चंदा कोछड़ के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 9:41 PM IST

प्रवर्तन निदेशालय ने आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व मुख्य कार्याधिकारी एवं प्रबंध निदेशक चंदा कोछड़ और उनके पति दीपक कोछड़ के खिलाफ वीडियोकॉन धन शोधन मामले में आरोप पत्र दाखिल कर दिए हैं। इस आरोप पत्र में कोछड़ के अलावा अन्य लोगों के भी नाम हैं। यह मामला आईसीआईसीआई बैंक और वीडियोकॉन समूह के बीच कथित तौर पर हुए धन शोधन मामले से जुड़ा है।
ईडी द्वारा दाखिल आरोप पत्र में वीडियोकॉन समूह और इसके चेयरमैन वेणुगोपाल धूत के नाम भी शामिल हैं। धूत और दीपक कोछड़ की कंपनियों के नाम भी आरोप पत्र में शामिल हैं। फरवरी 2009 में मामला दर्ज होने के बाद दाखिल यह पहला आरोप पत्र है। ईडी ने मुंबई सत्र न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया है। समझा जा रहा है कि ईडी ने इस धन शोधन मामले में बड़े पैमाने पर दस्तावेज की जांच की है। सबूतों और जांच में निकल कर आए तथ्य ईडी ने बुधवार को न्यायालय को सौंप दिए। हालांकि  न्यायालय ने आरोप पत्र का अभी तक संज्ञान नहीं लिया है। इस मामले पर सुनवाई 11 नवंबर तक के लिए मुल्तवी कर दी गई है।
एक सूत्र ने कहा कि जांच मुख्य रूप से वीडियोकॉन समूह को आवंटित रकम की हेराफेरी से जुड़ा है। इस ऋण का कुछ हिस्सा कोछड़ की कंपनियों को भी गया है। सूत्र ने कहा, ‘जून 2009 और अक्टूबर 2011 के बीच 1,875 करोड़ रुपये मूल्य के छह ऋण वीडियोकॉन समूह और इसके साथ जुड़ी कंपनियों को आवंटित किए गए थे। यह कथित तौर पर आईसीआईसीआई बैंक की तय नीतियों के खिलाफ था।’

Advertisement
First Published - November 5, 2020 | 12:38 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement