facebookmetapixel
Advertisement
किसी गुट से न जुड़े होने के बावजूद CM सतीशन के सामने कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति सबसे बड़ी चुनौतीEditorial: भारत में सैटेलाइट स्पेक्ट्रम को मंजूरी, स्टारलिंक और जियो समेत कंपनियों की राह आसाननेट-जीरो का लक्ष्य तो तय, लेकिन नक्शा गायब; स्टील-सीमेंट जैसे क्षेत्रों में उत्सर्जन घटाने की योजना अब भी अधूरीगणेशोत्सव में सोने-चांदी की धूम, बप्पा के श्रृंगार के लिए मुंबई में बिकेगा 200 टन सोना, ₹4000 करोड़ का कारोबारलार्ज कैप छोड़ स्मॉल कैप की तरफ भाग रहे निवेशक, क्या आपको भी यहां पैसा लगाना चाहिए या नहीं?कच्चे तेल की कीमतों में 3% की गिरावट, निचले स्तरों से रिकवरी के साथ 23,400 के करीब पहुंचा निफ्टी‘समुद्री रास्ते सुरक्षित रहें तो ही बढ़ेगा ग्लोबल ट्रेड’, ब्रिक्स सम्मेलन में बोले PM मोदी, पुतिन ने कसा पश्चिमी देशों पर तंजकच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से बढ़ी RBI की चिंता, अक्टूबर में MPC फिर करेगी ग्रोथ और महंगाई की समीक्षापुतिन को जो ‘तिरुक्कुरल’ किताब PM मोदी ने भेंट की, उसका रूस से क्या है कनेक्शन?कमोडिटी ट्रेडिंग में स्पीड का नया खेल! SEBI अगले साल ला सकता है कोलोकेशन नियम

केनरा बैंक का शुद्ध लाभ 65 फीसदी बढ़ा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 7:11 PM IST

सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने मार्च 2022 में समाप्त चौथी तिमाही में 1,666.2 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 64.9 फीसदी ज्यादा है। शुद्ध ब्याज मार्जिन में सुधार से लाभ को सहारा मिला।
वित्त वर्ष 22 में बैंक का शुद्ध लाभ 5,678.4 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 21 में 2,557.5 करोड़ रुपये रहा था।
शेयरधारकों को प्रति शेयर 6.50 रुपये लाभांश की सिफारिश की गई है, जो शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर करेगा।
बेंगलूरु के लेनदार की शुद्ध ब्याज आय इस अवधि में 24.84 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 7,005 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में 5,622 करोड़ रुपये रही थी। शुद्ध ब्याज मार्जिन 2.93 फीसदी पर पहुंच गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 2.51 फीसदी रहा था।
बैंक की गैर-ब्याज आय चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 5.12 फीसदी घटकर 4,462 करोड़ रुपये रह गई।
बैंक की उधारी मार्च 2022 के आखिर में सालाना आधार पर 9.77 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 7.4 लाख करोड़ ररुपये पर पहुंच गई। खुदरा कर्ज पोर्टफोलियो सालाना आधार पर 9.5 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ मार्च 2022 के आखिर में 1.26 लाख करोड़ रुपये रहा। बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी एल वी प्रभाकर ने कहा, बैंक ने वित्त वर्ष 23 में उधारी में 8 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है।
बैंक का सकल एनपीए मार्च 22 में घटकर 7.51 फीसदी रह गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 8.93 फीसदी रहा था। शुद्ध एनपीए मार्च के आखिर में 2.65 फीसदी रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में 3.82 फीसदी रहा था। बैंक का इरादा मार्च 23 तक सकल एनपीए घटाकर 6 फीसदी और शुद्ध एनपीए 3.82 फीसदी पर लाने का है।
बैंक एटी-1, टियर 2 बॉन्डों के जरिए 9,000 करोड़ रुपये तक जुटाएगा।

Advertisement
First Published - May 7, 2022 | 12:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement