facebookmetapixel
Advertisement
क्या चावल निर्यात कर भारत बेच रहा है अपना पानी? BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने उठाए गंभीर सवालBS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: निर्यात प्रतिबंध-नीतिगत अनिश्चितता से कृषि को चोट, स्थिरता की जरूरतसुमंत सिन्हा का दावा: सिर्फ क्लाइमेट चेंज नहीं, अब ‘जियोपॉलिटिक्स’ बढ़ाएगी भारत में क्लीन एनर्जी की रफ्तारBS Manthan में बोले जोशी: अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में 2030 तक $350 अरब के निवेश से रोशन होगा भारतइक्विटी SIP निवेश में गिरावट, अस्थिर बाजार के बीच निवेशकों का रुझान बदलाशेखर कपूर की भविष्यवाणी: अब निर्देशक नहीं, दर्शक और AI मिलकर लिखेंगे फिल्मों की कहानी‘EV सेक्टर में आएगा बड़ा उछाल’, BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने कहा: चुनौतियों के बावजूद रफ्तार है बरकरारBS Manthan 2026: R&D को प्रोत्साहन से एडवांस व महंगी वस्तुओं के विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा‘रणनीतिक स्वायत्तता के लिए सैन्य ताकत बढ़ाना जरूरी’, बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने ऐसा क्यों कहा?AI संप्रभुता पर जोर: BS Manthan समिट में एक्सपर्ट्स ने स्वदेशी मॉडल और डेटा नियंत्रण को बताया जरूरी

BoB का 2025-26 के अंत तक तकनीकी टीम को दोगुना कर 3,000 करने का लक्ष्य

Advertisement

BoB के सीईओ ने बताया कि 1,500 कर्मचारियों की मौजूदा टीम को नियमित भर्ती प्रक्रियाओं और सीधे विशेषज्ञ प्रतिभाओं की नियुक्तियों के जरिये बढ़ाया जाएगा।

Last Updated- June 23, 2024 | 4:08 PM IST
bob, Bank of Baroda
Representative Image

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने अगले दो साल में अपने प्रौद्योगिकी कर्मचारियों की संख्या को दोगुना कर 3,000 तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) देवदत्त चंद ने पीटीआई-भाषा को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1,500 कर्मचारियों की मौजूदा टीम को नियमित भर्ती प्रक्रियाओं और सीधे विशेषज्ञ प्रतिभाओं की नियुक्तियों के जरिये बढ़ाया जाएगा। चंद ने मार्च तिमाही के नतीजों की घोषणा के बाद कहा, ‘‘अगले दो वर्षों में हम अपनी आईटी टीम में लोगों की संख्या को दोगुना कर देंगे।’’

उन्होंने कहा कि हाल में, भारतीय रिजर्व बैंक ने प्रौद्योगिकी संरचना में कमी के लिए बैंकों पर सख्त कार्रवाई की है, जिससे लेनदेन को निष्पादित करने की क्षमता प्रभावित हुई है।

चंद ने कहा कि बैंक ने 1,500 नियमित कर्मचारियों के अलावा, आईटी कार्यों के लिए अनुबंध पर कर्मचारी भी रखे हैं। उन्होंने कहा कि बैंक आईटी पेशेवरों की अपनी ताकत को बढ़ाने के लिए मौजूदा जरूरतों के अनुरूप प्रतिभाओं को नियुक्त करना चाहता है।

उन्होंने यह भी जोड़ा कि जरूरत और उम्मीदवार के अनुभव के आधार पर किसी भी ग्रेड में सीधे नियुक्ति की जाएगी।

Advertisement
First Published - June 23, 2024 | 4:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement