facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

बार्कलेज बैंक पीएलसी ने भारतीय परिचालन पर लगाए 3,000 करोड़ रु.

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 1:33 AM IST

बार्कलेज बैंक पीएलसी ने कॉरपोरेट एवं इन्वेस्टमेंट बैंकिंग और निजी ग्राहक व्यवसाय में अपनी वृद्घि की रफ्तार तेज करने के लिए भारत में (बार्कलेज इंडिया) अपने बैंकिंग परिचालन पर करीब 3,000 करोड़ रुपये की पूंजी खर्च की है। टियर-1 पूंजी में विस्तार से भारत के लिए बार्कलेज की प्रतिबद्घता को मजबूती मिली है। एक बयान में बैंक ने कहा है कि इस निवेश के साथ देश में बैंक की कुल निवेशित पूंजी बढ़कर 8,300 करोड़ रुपये जो जाएगी।
इंडिया रेटिंग्स के अनुसार, जून 2021 तक बार्कलेज इंडिया का टियर-1 अनुपात 14.71 प्रतिशत (वित्त वर्ष 2021 में 14.23 प्रतिशत, वित्त वर्ष 2020 में 14.87 प्रतिशत) पर था। इससे बैंक को अप्रत्याशित ऋण नुकसान से बचने के लिए जरूरी पूंजी बफर तैयार करने में मदद मिली है। 

बार्कलेज के प्रमुख (एशिया प्रशांत और देश में सीईओ) जयदीप खन्ना ने कहा कि बैंक ने मजबूत वृद्घि हासिल करना चाहती है और वह आकर्षक अवसरों का लाभ उठाने की संभावना तलाश रहा है। आर्थिक गतिविधि तेज होने के साथ, ग्राहकों से पूंजी के लिए मांग बढ़ी है। बार्कलेज इंडिया मुख्य तौर अच्छी रेटिंग वाले ग्राहकों और बहुराष्टï्रीय कंपनियों की सहायक इकाइयों को ऋण मुहैया कराती है।
बार्कलेज निवेश बैंक, नकदी प्रबंधन और व्यापार वित्त में परामर्श और जोखिम प्रबंधन व्यवसायों के साथ देश में व्यवसाय के लिहाज से मजबूत स्थिति में है। कई अमीर लोगों और पारिवारिक घरानों की प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियों में शानदार वृद्घि हुई है। बैंक के अधिकारियों ने कहा कि बड़ी कंपनियां पूंजी खर्च योजनाओं पर आगे बढ़ रही हैं। इस नए निवेश से बैंक को उधारी बढ़ाने में मदद मिलेगी। 

बार्कलेज इंडिया के ऋणों में बिल डिस्काउंटिंग (वित्त वर्ष 2021 में कुल ऋण पोर्टफोलियो के 42 प्रतिशत) और कार्यशील पूंजी ऋण (43 प्रतिशत) शामिल हैं जो मुख्य तौर पर अल्पावधि के हैं। वित्त वर्ष 2021 में बैंक की ऋण बुक सालाना आधार पर 22 प्रतिशत तक घटकर 8,050 करोड़ रुपये रह गई।

Advertisement
First Published - August 26, 2021 | 11:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement