facebookmetapixel
Advertisement
महंगाई को लेकर सावधान रहने की जरूरत, इसलिए नहीं बदलीं ब्याज दरें: RBI गवर्नर संजय मल्होत्राMF मार्केट में बड़ा बदलाव! Zerodha लाया पहला ‘लाइफ साइकिल फंड’, सिर्फ ₹100 से निवेश की होगी शुरुआतग्रीन एनर्जी पर RIL का मेगा प्लान! जामनगर गीगा कॉम्प्लेक्स, कच्छ सोलर फार्म बनेंगे गेमचेंजर; बनेंगी 2 लाख नौकरियांApple यूजर्स को बड़ा झटका! महंगे हो सकते हैं iPhone, जानें वजह₹1 लाख करोड़ का बिजनेस, JIO IPO, Ajio और JioMart का विस्तार: ईशा अंबानी ने बताया RCPL का फ्यूचर प्लानITR filing: फॉर्म 16 से गायब रह सकती हैं ये 10 तरह की कमाई, ITR फाइल करते समय भूलना पड़ सकता है भारीRIL AGM 2026: जामनगर बनेगा दुनिया की पहली ऑटोनॉमस रिफाइनरी, पश्चिम एशिया संकट में 4 गुना बढ़ाई LPG सप्लाईReliance AGM में बोलीं ईशा अंबानी: रिलायंस रिटेल ने FY26 में रचा इतिहास, जियोमार्ट बना सबसे बड़ा क्विक कॉमर्स नेटवर्कUS-Iran Peace Talks: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर लगा ब्रेक, क्या फिर भड़क सकता है पश्चिम एशिया?सोने की कीमतों में और गिरावट का खतरा, 4000 डॉलर तक फिसल सकता है भाव: प्रवीण सिंह

विश्व स्तरीय घरेलू क्षेत्रों की मदद करें बैंक: मोदी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:51 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि अर्थव्यवस्था में नए और उभरते अवसरों का लाभ उठाने के लिए भारत के बैंकों और वित्तीय संस्थानों को नवोन्मेषी उत्पाद एवं सेवाएं लाने की जरूरत है। वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग द्वारा आयोजित बजट बाद वेबिनार में प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे 8 से 10 क्षेत्रों की पहचान करने की जरूरत है जिनमें भारत दुनिया में शीर्ष तीन में जगह बना सके और वित्तीय संस्थानों को इन क्षेत्रों की मदद करनी चाहिए।
मोदी ने कहा, ‘हमें ऐसे 8 से 10 क्षेत्रों की पहचान करनी चाहिए जिनमें भारत दुनिया में शीर्ष तीन में स्थान बना सके और इसमें निजी क्षेत्रों की भागीदारी अहम हो सकती है। क्या हमारे वित्तीय संस्थान इन क्षेत्रों की मदद कर सकते हैं?’ उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों की कंपनियों को वित्तीय संस्थानों द्वारा सक्रियता से मदद की जानी चाहिए।
मोदी ने कहा कि इनमें निर्माण, बुनियादी ढांचा, स्टार्टअप, ड्रोन और भू-स्थानिक जैसे क्षेत्रा हो सकते हैं।  
उन्होंने कहा, ‘उद्यमशीलता और नवोन्मेष का विकास तथा स्टार्टअप के लिए नए बाजारों की तलाश तभी संभव होगा जब उन्हें वित्त मुहैया कराने वालों में भविष्य के विचारों की गहरी समझ होगी।’
भारत से गेहूं के निर्यात की हालिया मांग का उदाहरण देते हुए मोदी ने कहा कि भारत इस अवसर का लाभ उठा सकता है और वित्तीय संस्थानों को नवोन्मेषी विचारों के साथ आगे आकर इसका अधिकतम लाभ उठाने के बारे में सोचना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की कृषि-उपज की दुनिया भर में व्यापक बाजार है, जिसका अभी पूरी तरह से दोहन नहीं हुआ है और उत्पादन से लेकर पैकेजिंग और ब्रांडिंग तक की पूरी प्रक्रिया में वित्तीय समाधान की जरूरत होती है। दुनिया के दो सबसे बड़े गेहंू उत्पादक देशों रूस और यूक्रेन के बीच युद्घ छिडऩे के मद्देनजर विश्लेषकों का कहना है कि बगर वैश्विक बाजार की स्थिति इसी तरह बनी रहमती है तो भारत का गेहूं निर्यात 2022-23 में 1 करोड़ टन के रिकॉर्ड स्तर को छू सकता है। चालू वित्त वर्ष में 70 लाख टन गेहूं का निर्यात किया गया है। बाजार के जानकारों का कहना है कि रूस-यूक्रेन संकट से भारत के गेहूं  के दाम 320 डॉलर से बढ़कर 360 डॉलर प्रति टन हो गए हैं।

Advertisement
First Published - March 8, 2022 | 11:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement