facebookmetapixel
BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी

Bank Holiday: अक्षय तृतीया पर बंद रहेंगे बैंक? चेक करें RBI का हॉलिडे कैलेंडर

Akshaya Tritiya: हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन अधिष्ठात्री देवी माता पार्वती हैं।

Last Updated- May 09, 2024 | 11:47 AM IST
Bank Holiday 2025
Representative Image

Bank Holiday on Akshaya Tritiya: कल यानी शुक्रवार (10 मई) को देश में अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन अधिष्ठात्री देवी माता पार्वती हैं।

इस त्योहार को कई अनुष्ठानों और परंपराओं के साथ मनाया जाता है। इस दिन सोना खरीदना भी शुभ माना जाता है।

बैंक की होगी छुट्टी?

RBI हर महीने बैंकों में पड़ने वाली छुट्टियों और इनके कारणों की लिस्ट अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर देता है। आरबीआई मई 2024 के लिए भी बैंक हॉलिडे लिस्ट को जारी कर दिया था। मई के महीने में पड़ने वाले इन अवकाशों में अक्षय तृतीय, महाराष्ट्र दिवस, रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती समेत अन्य छुट्टियां शामिल हैं।

बता दें कि अक्षय तृतीया के दिन केवल एक राज्य के अलावा देश के सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।

आइए, चेक करते हैं देश के किस राज्य में बंद रहेंगे बैंक-

अक्षय तृतीया के मौके पर बेंगलुरु के बैंकों की छुट्टी रहेगी।

चेक करें मई में कब-कब बंद रहेंगे बैंक-

10 मई 2024- अक्षय तृतीया के मौके पर बेंगलुरु के बैंक में कोई कारोबार नहीं होगा।

11 मई 2024- मई का दूसरे शनिवार

12 मई 2024- रविवार

13 मई 2024- लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग के मौके पर श्रीनगर में बैंकों की छुट्टी

16 मई 2024- स्टेट डे के मौके पर गंगटोक के बैंक में नहीं होगा कारोबार

19 मई 2024- रविवार

20 मई 2024- लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की वोटिंग के कारण बेलापुर, मुंबई में बैंक बंद की रहेगी छुट्टी।

23 मई 2024- बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर अगरतला, आइजोल, बेलारपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, ईटानगर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर में बैंक हॉलिडे है।

25 मई 2024- चौथा शनिवार

26 मई 2024- रविवार

ये सर्विस रहेंगी जारी

बैंक हॉलिडे के दिन भी कस्टमर्स बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल कर सकेंगे। कैश विड्रॉ करने के लिए ग्राहक बैंक एटीएम जा सकते हैं। इसके अलावा, नेट बैंकिंग और यूपीआई के जरिये ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर सकते हैं।

First Published - May 9, 2024 | 11:47 AM IST

संबंधित पोस्ट