facebookmetapixel
AU SFB share: दमदार Q3 के बावजूद 3% टूटा, अब खरीदने पर होगा फायदा ? जानें ब्रोकरेज का नजरिया₹535 से ₹389 तक फिसला Kalyan Jewellers का स्टॉक, क्या अभी और गिरेगा? जानें क्या कह रहे चार्टGroww ने लॉन्च किया Groww Prime, म्युचुअल फंड निवेश होगा अब ज्यादा स्मार्ट और आसान!Cabinet Decision: SIDBI को ₹5,000 करोड़ का इक्विटी सपोर्ट, MSME को मिलेगा सस्ता कर्जStocks To Buy: मार्केट क्रैश में खरीदारी का मौका, बोनांजा की पसंद 3 पीएसयू बैंक शेयर; 27% तक अपसाइड34% रिटर्न दे सकता है ये IT स्टॉक, Q3 में 18% बढ़ा मुनाफा; ब्रोकरेज ने कहा- सही मौका50% टैरिफ, फिर भी नहीं झुके भारतीय निर्यातक, बिल चुकाया अमेरिकी खरीदारों नेनई नैशनल इले​क्ट्रिसिटी पॉलिसी का मसौदा जारी, पावर सेक्टर में 2047 तक ₹200 लाख करोड़ निवेश का अनुमानखदानें रुकीं, सप्लाई घटी, क्या कॉपर बनने जा रहा है अगली सुपरहिट कमोडिटी, एक्सपर्ट से जानेंभारत-पाकिस्तान परमाणु युद्ध के करीब थे, मैंने संघर्ष रोका: व्हाइट हाउस ब्रीफिंग में ट्रंप ने फिर किया दावा

इस वित्त वर्ष में पूरे देश में 551 शाखाएं खोलेगा बंधन बैंक

Last Updated- December 11, 2022 | 4:21 PM IST

निजी क्षेत्र का बैंक बंधन बैंक चालू वित्त वर्ष 2022-23 में 551 नई शाखाएं खोलगा। बैंक देश के अन्य भागों में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिये यह कदम उठा रहा है।

बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ चंद्र शेखर घोष ने कहा कि इसके साथ बैंक शाखाओं की संख्या 6,000 से अधिक हो जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत बड़ा देश है और जिस स्तर पर हम अभी हैं, उसमें सिर्फ एक बंधन बैंक पर्याप्त नहीं है। इसलिए हमें और भी तेजी से आगे बढ़ना होगा।

घोष ने बंधन बैंक की सातवीं वर्षगांठ के मौके पर सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में कहा कि इनमें से अधिकतर नई शाखाएं पूर्वी भारत से बाहर होंगी। इस क्षेत्र में हम पहले से ही बहुत मजबूत हैं। हमारा ध्यान देश के अन्य हिस्सों में बैंक को मजबूत करने पर है।

उन्होंने कहा कि बैंक ने डिजिटल और तकनीकी परिवर्तन पर जो जोर दिया है, उसका सकारात्मक असर पड़ा है। बैंक में कुल लेनदेन का 92 प्रतिशत डिजिटल माध्यम से होता है। घोष ने यह भी कहा कि बंधन बैंक अपने उत्पादों का विस्तार करना जारी रखेगा। बैंक ने हाल ही में अपने ग्राहकों के लिये म्यूचुअल फंड की सुविधा शुरू की है। 

First Published - August 24, 2022 | 7:55 PM IST

संबंधित पोस्ट