facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी पर दबाव के संकेत! GIFT Nifty फिसला, ब्रेंट क्रूड 97 डॉलर के करीब; आज IPO और लिस्टिंग पर भी नजरशेयर बाजार खुलने से पहले बदला NSE का नियम, अब 5 मिनट होंगे अहम; जानिए नए प्री-ओपन सेशन में क्या बदलाईरान-अमेरिका के हमलों से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 97 डॉलर के करीब; होर्मुज से आवाजाही बेहद कमStocks To Watch Today: Tata Motors, RVNL, Lupin और JSW Steel समेत इन शेयरों में आज रह सकती है हलचल, रखें नजरटाटा समूह के दोहरे संकट से उठे नेतृत्व और नियंत्रण को लेकर बड़े सवालटाइटन और कल्याण ज्वैलर्स पर ब्रोकरेज बुलिश, ज्वैलरी रिटेल में वृद्धि जारी रहने की उम्मीदGDP की बहस छोड़िए, एथनॉल मिश्रित पेट्रोल पर बढ़ रही है भाजपा समर्थकों की नाराजगीEditorial: G20 शिखर सम्मेलन में सहमति नहीं, चीन-अमेरिका की नीतियों से बढ़ी मुश्किलडायरेक्ट प्लान का बढ़ा चलन, खुदरा निवेशकों का AUM चार गुना से ज्यादा बढ़ाGDP वृद्धि को लेकर 7.8 और 2.6 फीसदी की तुलना बेतुकी : करंदीकर

पीएमसी बैंक पर दिसंबर तक प्रतिबंध

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 3:17 AM IST

पंजाब ऐंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक में फंसे जमाकर्ताओं को अपने धन के बारे में फैसला करने के लिए अगले साल तक इंतजार करना पड़ सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंक पर प्रतिबंध 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया है।
रिजर्व बैंक ने सेंट्रम समूह की सेंट्रम फाइनैंशियल सर्विसेज और रेसिलिएंट इनोवेशंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित डिजिडल भुगतान सेवा प्रदाता भारतपे को लघु वित्त बैंक स्थापित करने को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी थी, जिसे लेकर जमाकर्ताओं के बीच अच्छी खासी चर्चा थी। यह मंजूरी पीएमसी बैंंक को बहाल करने की योजना के तहत दी गई थी और कंसोर्टियम को बैंक की स्थिति सुधारनी थी।
रिजर्व बैंक ने 3 नवंबर, 2020 को पीएमसी बैंक के पुनर्निर्माण के प्रस्ताव आमंत्रित किए थे। रेसिलिएंट इनोवेशन के साथ सेंट्रम ने अपना रुचि पत्र 1 फरवरी को दाखिल किया, जिसे 18 जून को रिजर्व बैंक की सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई। फर्म को लघु वित्त बैंक (एसएफबी) गठित करने के लिए 120 दिन का वक्त दिया गया। योजना के मुताबिक पीएमसी बैंक का विलय इस एसएफबी के साथ होना है।
रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को जारी अधिसूचना में कहा कि ‘पूरी प्रक्रिया में शामिल विभिन्न गतिविधियों में लगने वाले वक्त को लेखते हुए’ यह विचार यिा गया कि प्रतिबंधों की तिथि बढ़ाया जाना आवश्यक है। रिवर्ज बैंक ने कहा कि कि यह प्रतिबंध इस महीने खत्म हो रहा है और नए प्रतिबंध 1 जुलाई से 21 दिसंबर तक लागू होंंगे, जो समीक्षा का विषय है। सेंट्रम ग्रुप के कार्यकारी चेयरमैन जसपाल बिंद्रा ने कहा था कि फर्म ने संयुक्त रूप से इस चरण में 1,800 करोड़ रुपये लगाने की योजना बनाई है, लेकिन विलय का खाका न होने के कारण यह स्पष्ट नहीं है कि पीएमसी बैंक की देनदारियां किस तरह से निपटाई जाएंगी। बहरहाल यह साफ था कि जमाकर्ता जल्द अपना धन निकालने में सक्षम नहीं होंगे, जब तक कि एसएफबी अस्त्वि में नहीं आ जाता है। रिजर्व बैंक ने पहली बार 23 सितंबर, 2019 को प्रतिबंध लगाया था, जब यह पाया गया कि बैंक के 8,000 करोड़ रुपये का का दो तिहाई कर्ज खराब कर्ज में बदल गया है।

Advertisement
First Published - June 25, 2021 | 11:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement