facebookmetapixel
Advertisement
दिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोरहोर्मुज में जंग के बीच नाविकों के सामने दो विकल्प, सुरक्षित रहें या ज्यादा कमाएंPM मोदी से मिले 20 स्पेस स्टार्टअप के CEO, निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोरबांग्लादेश के पीएम का भारत दौरा अटका, ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने पर भी संशयउदारीकरण के 35 साल: ​1991 के बाद टेलीविजन ने कैसे बदला भारतीय मीडियाEPFO का जिला स्तर पर विस्तार प्लान, रोजगार योजना की रियल टाइम निगरानी होगीभारतीय बैंकों की डॉलर बॉन्ड में दौड़ तेज, आरबीआई की सस्ती स्वैप विंडो का उठा रहे फायदासौर परियोजनाओं की अटकी डील सुलझाएगा मंत्रालय, डिस्कॉम से PPA पर बातचीतपरमाणु बिजली के लिए पारदर्शी शुल्क ढांचा चाहता है उद्योग, 8 रुपये प्रति यूनिट की सीमा की मांग

मोंडलीज इंडिया ने उतारा लोटस बिस्कॉफ, 10 रुपये में प्रीमियम कुकी अब भारत में

Advertisement

डेरी मिल्क चॉकलेट बनाने वाली यह कंपनी बेल्जियम में निर्मित कुकीज का उत्पादन भारत में करेगी। मोंडलीज इंडिया ब्रांड का विपणन और वितरण करेगी

Last Updated- November 13, 2025 | 10:42 PM IST
Mondelez India
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

मोंडलीज इंडिया ने देश में लोटस बिस्कॉफ कुकीज़ लाकर अपने प्रीमियम कुकी पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। कंपनी का लक्ष्य भारत को इस बिस्कुट के तीन अग्रणी देशों में शामिल करना है।

डेरी मिल्क चॉकलेट बनाने वाली यह कंपनी बेल्जियम में निर्मित कुकीज का उत्पादन भारत में करेगी। मोंडलीज इंडिया ब्रांड का विपणन और वितरण करेगी। यह पारंपरिक दुकानों (किराना स्टोर), आधुनिक व्यापार (सुपरमार्केट और हाइपरमार्केट), ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स में भी उपलब्ध होंगे। बिस्कॉफ़ की शुरुआती कीमत 10 रुपये होगी और यह 5 पैक आकार में उपलब्ध होगा।

लोटस बेकरीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जान बून ने मीडिया सम्मेलन में कहा, हम दुनिया भर में सबसे तेजी से बढ़ने वाली कुकीज कंपनी हैं और हमने नंबर तीन बनने का लक्ष्य रखा है।

उन्होंने कहा कि अगर कोई ब्रांड वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाना चाहता है तो भारत को उसका हिस्सा होना चाहिए। बून ने कहा, हम वाकई एक ब्रांडिंग इंडिया बनना चाहते थे। अब हमारे पास भारत में अपनी जगह बनाने के लिए बिस्कॉफ़ के रूप में सबसे बेहतरीन साझेदार है और वह है मोंडलीज।

मोंडलीज इंटरनैशनल और लोटस बेकरीज ने जून 2024 में भारत में लोटस बिस्कॉफ कुकी ब्रांड के विस्तार और वृद्धि के लिए रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की थी।

 

Advertisement
First Published - November 13, 2025 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement