facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

दिल्ली और बेंगलूरु के बाद अब मुंबई में ड्रोन से होगी पैकेज डिलिवरी, स्काई एयर ने किया बड़ा करार

Advertisement

लॉजिस्टिक्स फर्म स्काई एयर ने गुरुवार को डिजाइन आधारित रियल एस्टेट फर्म सिद्ध सेजल समूह के साथ समझौता किया है, डिलिवरी सेवाएं अगले साल की पहली तिमाही में शुरू हो जाएंगी

Last Updated- November 13, 2025 | 10:33 PM IST
Skye Air Drone
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

दिल्ली और बेंगलूरु के बाद एक और महानगर मुंबई भी अब ड्रोन से पैकेज डिलिवरी का गवाह बनने जा रहा है। लॉजिस्टिक्स फर्म स्काई एयर ने गुरुवार को डिजाइन आधारित रियल एस्टेट फर्म सिद्ध सेजल समूह के साथ समझौता किया है। डिलिवरी सेवाएं अगले साल की पहली तिमाही में शुरू हो जाएंगी, जिससे यह मुंबई की पहली आवासीय ड्रोन डिलिवरी पहल होगी।

समझौता ज्ञापन पर सिद्ध समूह के निदेशक सम्यक जैन, सेजल समूह के निदेशक धीरज गाडा और स्काई एयर के संस्थापक और मुख्य कार्य अधिकारी अंकित कुमार ने हस्ताक्षर किया। समझौते के हिस्से के रूप में स्काई एयर मुंबई में सिद्ध स्काई में रहने वाले लोगों के लिए ड्रोन डिलिवरी बुनियादी ढांचा तैयार करेगी, जिसमें वडाला में एक आवासीय परियोजना में स्काई पॉड की भी स्थापना होगी।

एक बार बुनियादी ढांचा तैयार हो जाने के बाद वहां रहने वाले लोग परिसर के भीतर ड्रोन के जरिये रोजमर्रा के सामान, पैकेज और ई-कॉमर्स ऑर्डर प्राप्त कर सकेंगे। कंपनी के अनुसार, प्रत्येक ड्रोन केवल एक मिनट में एक किलोमीटर की हवाई दूरी तय कर सकता है, जिसकी अधिकतम सीमा 30 किलोमीटर है।

इस बारे में कुमार ने कहा, ‘हमें सिद्ध सेजल समूह के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जो मुंबई में ड्रोन-संचालित डिलिवरी के भविष्य को आकार देने में एक निर्णायक कदम है। यह डिलीवरी क्रांति से कहीं बढ़कर है और यह स्मार्ट सिटी बुनियादी ढांचे में एक नए युग की शुरुआत है।’

सेजल समूह के गाडा ने कहा, ‘हम अपनी वृद्धि में सार्थक नवाचार लाने के तरीके लगातार तलाश रहे हैं। स्काई एयर और सिद्ध समूह के साथ साझेदारी स्मार्ट, टिकाऊ और भविष्य-केंद्रित रियल एस्टेट के हमारे दृष्टिकोण के अनुरूप है। यह पहल न केवल सुविधा में सुधार करती है, बल्कि मुंबई के एक स्वच्छ, अधिक कुशल शहरी पारिस्थितिकी तंत्र के विकास में भी सहायक है।’

Advertisement
First Published - November 13, 2025 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement