facebookmetapixel
150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीदSBI Q3 Result: दिसंबर तिमाही में जोरदार बढ़त, मुनाफा 13% उछलकर ₹21,317 करोड़

Axis Bank Q4 Results: चौथी तिमाही में 5,728 करोड़ रुपये का हुआ घाटा

Last Updated- April 28, 2023 | 1:45 AM IST
Axis Bank

निजी क्षेत्र के ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) का शुद्ध‍ नुकसान (net loss) मार्च तिमाही में 5,728.42 करोड़ रुपये रहा क्योंकि लेनदार ने सिटी (CitiIndia) के उपभोक्ता कारोबार के अधिग्रहण पर कुल 12,490 करोड़ रुपये का भुगतान किया, जिसमें स्टांप ड्यूटी व सिटी की परिसंपत्तियों पर ऐक्सिस बैंक के मानकों के मुताबिक प्रावधान शामिल है।

Axis Bank ने सिटी रिटेल व वेल्थ मैनेजमेंट कारोबार का अधिग्रहण 1 मार्च, 2023 को पूरा किया। सिटी सौदे को छोड़ दें तो बैंक का लाभ 65 फीसदी बढ़कर 6,622 करोड़ रुपये बैठता है।

बैंक के एमडी (MD) व सीईओ (CEO) अमिताभ चौधरी ने कहा, सिटीबैंक इंडिया के उपभोक्ता कारोबार के अधिग्रहण के साथ हमने 24 लाख नए ग्राहकों और 3,200 कर्मचारियों का ऐक्सिस परिवार में स्वागत किया। बैंक की शुद्ध‍ ब्याज आय 33 फीसदी बढ़कर 11,742 करोड़ रुपये रही जबकि शुद्ध‍ ब्याज मार्जिन 4.22 फीसदी रहा, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 73 आधार अंक ज्यादा है।

Also read: Wipro Q4 Results: Wipro के मार्च तिमाही के मुनाफे में आई मामूली गिरावट

चौथी तिमाही में आय 24 फीसदी बढ़ी। देश में निजी क्षेत्र के तीसरे सबसे बड़े बैंक की कुल जमाएं सालाना आधार पर 15 फीसदी बढ़ी। बैंक का सकल NPA 80 आधार अंक घटकर 2.02 फीसदी रहा, वहीं शुद्ध‍ एनपीए (Net NPA) 0.39 फीसदी रहा, जो उद्योग के सबसे निचले स्तरों में से एक है। शुद्ध‍ एनपीए में 34 आधार अंकों की गिरावट आई।

निदेशक मंडल ने देसी, विदेशी मुद्रा में ऋण प्रतिभूतियां जारी कर 35,000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी है।

First Published - April 27, 2023 | 6:57 PM IST

संबंधित पोस्ट