facebookmetapixel
Advertisement
Bank Stocks: ₹200 के अंदर 2 बैंक शेयर चमकने को तैयार, ब्रोकरेज ने जताया 25% तक उछाल का अनुमानInfosys टॉप 10 कंपनियों से बाहर, 2 लाख करोड़ रुपये की वैल्यू घटी, देखें लिस्टPM Kisan Scheme: जुलाई से पहले करें ये काम, वरना नहीं मिलेगा PM Kisan का 2000 रुपये का लाभQ4 में 141 कंपनियों का मुनाफा 14% बढ़ा, फिर भी FY27 में India Inc पर संकट के संकेतExplainer: भारत-न्यूजीलैंड FTA से सस्ते आयात, बड़े निवेश और नए रोजगार के खुलेंगे रास्तेमहिंद्रा ग्रुप के शेयर पर ब्रोकरेज हुए बुलिश, 4 ने बढ़ाई रेटिंग; Q4 नतीजों के बाद 8% उछलाH-1B Visa में बड़ा उलटफेर! $200K कमाई नहीं तो एंट्री नहीं, परिवार पर भी लगा बैनओपन एंडेड, क्लोज एंडेड, डायरेक्ट प्लान, रेगुलर प्लान; निवेश से पहले समझ लें म्युचुअल फंड के ये टर्म्सMaruti Suzuki Q4: मंगलवार को आएंगे मारुति के नतीजे, कमाई बढ़ेगी या मुनाफा होगा कमजोर? जानें 4 ब्रोकरेज की रायReliance Share: नतीजों के बाद रिलायंस का शेयर खरीदने पर होगा फायदा? ब्रोकरेज ने दिए 44% अपसाइड के टारगेट

Aakash pre-IPO funding: Byju’s कन्वर्टिबल नोट्स के जरिए जुटाएगी 25 करोड़ डॉलर

Advertisement
Last Updated- March 09, 2023 | 2:17 PM IST
कंपनी मंत्रालय का निर्देश, Byju’s मामले की जांच में तेजी लाएं, Company Ministry's instructions to speed up investigation into Byju's case

विश्व की सबसे अधिक वैल्यूएबल एडटेक स्टार्टअप बैजूस (Byju’s) अपनी ऑफलाइन कोचिंग कराने वाली इकाई आकाश के लिए आईपीओ लाने से पहले फंड जुटाने की तैयारी कर रही है।  ब्लूमबर्ग ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है ।

ब्लूमबर्ग की इस रिपोर्ट के मुताबिक, Byju’s आकाश के जरिए कन्वर्टिबल नोट्स जारी कर 25 करोड़ डॉलर जुटाएगी। Byju’s की ट्यूटरिंग बिजनेस प्रोवाइडर आकाश एडुकेशनल सर्विसेज नोट्स जारी करेगी। जो नोट्स जारी होंगे उन्हें लिस्टिंग प्राइस के 20 फीसदी डिस्काउंट पर शेयरों यानी इक्विटी में बदला जा सकेगा। फिलहाल Byju’s आकाश के लिए आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। Byju’s के कुछ निवेशकों के आईपीओ से पहले इस फंडिंग राउंड में भाग लेने की उम्मीद है।

आकाश में प्री-आईपीओ फंडिंग स्टार्टअप को लिक्विडिटी की कमी से निपटने में मदद करेगा।

पिछले महीने बैजूस ने उन मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया जिसमें कहा गया था कि कंपनी अपने प्लेटफॉर्म व्हाइटहैट जूनियर (WhiteHat Jr) को बंद कर रही है जो बच्चों को कोडिंग, गणित और संगीत सिखाता है।

बैजूस ने मुंबई की व्हाइटहैट जूनियर को साल 2020 में 30 करोड़ डॉलर में खरीदा था।

पिछले साल बैजूस ने अपनी समूह की कंपनियों व्हाइटहैट जूनियर और टॉपर से लगभग 600 कर्मचारियों को निकाल दिया था। पिछले महीने महीने बैजूस ने कथित तौर पर छंटनी के नए दौर में लगभग 1,000 कर्मचारियों को निकाला, मगर कंपनी के सूत्रों ने कहा कि यह कदम एक रणनीति का हिस्सा था।

Advertisement
First Published - March 9, 2023 | 2:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement