facebookmetapixel
Advertisement
कॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!SIP Investment: ₹10,000 की मंथली एसआईपी से कितना बनेगा पैसा? 5 से 15 साल तक की पूरी कैलकुलेशन देखेंSugar Stocks: क्या आने वाली है एथेनॉल कीमतों में बढ़ोतरी? शुगर शेयरों ने लगाई दौड़दुनिया के केंद्रीय बैंक अचानक क्यों धीमे पड़ गए? जनवरी में सोना खरीद सिर्फ 5 टनखामेनेई के बाद कौन? बेटे मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू

Advertisement

महायुति में भाजपा 149 सीट पर, शिवसेना 81 सीट पर चुनाव लड़ रही है और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 59 निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवार खड़े किए हैं।

Last Updated- November 20, 2024 | 8:55 AM IST
voting
Maharashtra Assembly Elections 2024

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार सुबह मतदान शुरू हो गया जहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महायुति सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है जबकि विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) मजबूत वापसी की उम्मीद कर रहा है।

एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी 288 विधानसभा सीट पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया और यह शाम छह बजे तक जारी रहेगा। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

अधिकारी ने बताया कि 9.7 करोड़ से अधिक मतदाता 4,136 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत का फैसला करेंगे । महायुति में भाजपा 149 सीट पर, शिवसेना 81 सीट पर चुनाव लड़ रही है और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने 59 निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवार खड़े किए हैं।

महा विकास आघाडी में कांग्रेस ने 101 उम्मीदवार, शिवसेना (यूबीटी) ने 95 और राकांपा (शरदचंद्र पवार) ने 86 उम्मीदवार खड़े किए हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) सहित छोटी पार्टियां भी चुनाव लड़ रही हैं, बसपा ने 237 और एआईएमआईएम ने 17 उम्मीदवार उतारे हैं।

चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कई केन्द्रीय मंत्रियों, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी आदि ने अपने अपने उम्मीदवारों के वास्ते वोट जुटाने के लिए राज्य का दौरा किया। महायुति में भाजपा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा शामिल है।

सत्तारूढ़ गठबंधन महिलाओं के लिए ‘माझी लाडकी बहिन’ जैसी अपनी लोकप्रिय योजनाओं से सत्ता बरकरार रखने में मदद की उम्मीद कर रहा है। भाजपा के ‘‘बंटेंगे तो कटेंगे’’ और ‘‘एक हैं तो सेफ हैं’’ जैसे नारों को लेकर विपक्षी दलों ने महायुति पर धार्मिक आधार पर मतदाताओं का ध्रुवीकरण करने का आरोप लगाया।

Advertisement
First Published - November 20, 2024 | 8:55 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement