facebookmetapixel
Advertisement
कार से लेकर बाइक तक बंपर बिक्री, जानें मोतीलाल ओसवाल ने किस Auto Stock पर दी BUY की सलाहFractal Analytics vs Aye Finance IPO: किसमें कमाई का मौका, किसमें छुपा है बड़ा खतरा?Stocks to Watch Today: Titan, BSE, Aurobindo समेत ये शेयर रहेंगे फोकस मेंStock Market Today: दुनियाभर में तेजी का माहौल, भारतीय शेयर बाजार में भी बढ़त के संकेतलोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्टहिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम: सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलानIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली के लग्जरी होटलों में रेट्स आसमान पर, स्वीट्स 30 लाख रुपये तकफार्मा दिग्गजों की हुंकार: चीन से मुकाबले के लिए भारतीय दवा नियमों में बड़े सुधार की जरूरत

UP Bypoll Results: बीजेपी की सुनामी, साइकिल की रफ्तार धीमी; देखें उपचुनाव नतीजों से जुड़ा हर अपडे

Advertisement

उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज, 23 नवंबर को आएंगे। इन सीटों पर 20 नवंबर को मतदान हुआ था।

Last Updated- November 23, 2024 | 10:41 AM IST
Yogi and Akhilesh Up by election results
UP bypoll election 2024

UP By Election Results 2024: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज, 23 नवंबर को आएंगे। इन सीटों पर 20 नवंबर को मतदान हुआ था। जिन सीटों पर वोटिंग हुई, उनमें मीरापुर, कुन्दरकी, गाजियाबाद, खैर (अजा.), करहल, सीसामऊ, फूलपुर, कटेहरी और मझवां शामिल हैं। इन नौ सीटों के लिए कुल 90 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। बीजेपी और सपा ने इन सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे।

सुबह 10 बजे तक मिले रुझानों के मुताबिक, करहल और सीसामऊ सीट पर समाजवादी पार्टी बढ़त बनाए हुए है। वहीं, बाकी 7 सीटों – मंझवा, कटेहरी, मीरापुर, फूलपुर, खैर, कुंदरकी और गाजियाबाद पर बीजेपी गठबंधन आगे चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा उपचुनावों में बीजेपी ने कई सीटों पर बढ़त बना ली है। मझवां सीट पर बीजेपी ने दूसरे राउंड की गिनती के बाद समाजवादी पार्टी (एसपी) पर 2,300 से ज्यादा वोटों की बढ़त हासिल कर ली है।

सीसामऊ सीट पर, तीसरे राउंड में बीजेपी के सुरेश अवस्थी 39 वोटों से एसपी के नसीम सोलंकी से आगे चल रहे हैं।

फूलपुर सीट पर बीजेपी के दीपक पटेल दूसरे राउंड की गिनती के बाद 104 वोटों से एसपी के मुज्तबा सिद्दीकी से आगे हैं। पटेल को अब तक 4,699 वोट मिले हैं, जबकि सिद्दीकी को 4,595 वोट मिले हैं।

चुनाव परिणाम देखने का तरीका

यूपी विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आप चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट results.eci.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। वहां आपको ‘UP Assembly Constituencies’ पर क्लिक करना होगा और अपनी संबंधित विधानसभा सीट का चयन करना होगा। इसके बाद, आपको हर उम्मीदवार को मिले वोटों की पूरी जानकारी मिलेगी।

यहां देखें यूपी विधानसभा चुनाव के नतीजे:

सबसे पहले चुनाव आयोग की वेबसाइट https://results.eci.gov.in/ पर जाएं।
वहां UP Assembly Constituencies के ऑप्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद जो पेज खुलेगा, उसमें अपनी चुनी हुई सीट सिलेक्ट करें।
सीट चुनते ही आपके सामने पार्टी वाइज रिजल्ट दिखने लगेंगे।

मतदान और सीटों का विवरण

20 नवंबर को उत्तर प्रदेश के नौ विधानसभा क्षेत्रों मीरापुर (मुजफ्फरनगर), कुंदरकी (मुरादाबाद), गाजियाबाद, खैर (अलीगढ़), करहल (मैनपुरी), सीसामऊ (कानपुर नगर), फूलपुर (प्रयागराज), कटेहरी (अंबेडकरनगर) और मझवां (मिर्जापुर) में उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। इन नौ सीटों के उपचुनाव में कुल 90 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनमें 11 महिलाएं शामिल हैं।

निर्वाचन आयोग ने मतगणना की निगरानी के लिए नौ प्रेक्षक तैनात किए हैं। मतगणना यूपी के नौ जिलों मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, अलीगढ़, मैनपुरी, कानपुर नगर, प्रयागराज, अंबेडकर नगर और मिर्जापुर में जारी है।

Advertisement
First Published - November 23, 2024 | 10:32 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement