facebookmetapixel
Advertisement
संप्रभुता, व्यावहारिकता और विकल्प: भारत के लिए जोखिम और समझदारी के बीच का संतुलनEditorial: ट्रंप के टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का ‘हथौड़ा’ और आगे की राहसुरक्षा के नाम पर अव्यवस्था और ‘चीनी’ रोबोडॉग का स्वदेशी दावा, AI इम्पैक्ट समिट पर उठे गंभीर सवालGDP Rebasing: नए आधार वर्ष से GDP की नई सीरीज तैयार, पर WPI को लेकर अर्थशास्त्रियों में मतभेदEnergy Growth: सरकारी तेल कंपनियों ने खोला खजाना, बीते 10 महीनों में खर्च किए ₹1.07 लाख करोड़US-India Trade: ट्रंप के पास हैं कई व्यापारिक हथियार, धारा 301 और 232 से बढ़ सकती है भारत की टेंशनIDFC First Bank में 590 करोड़ रुपये की बड़ी धोखाधड़ी, सरकारी खातों में हेरफेर से मचा हड़कंपMutual Funds: ‘मेगा फंड्स’ का बढ़ा दबदबा, ₹1 लाख करोड़ के क्लब में शामिल हुई तीन और बड़ी योजनाएंSME Growth: अब छोटी कंपनियां भी बना रहीं कर्मचारियों को करोड़पति, ईसॉप्स का बढ़ रहा है क्रेजMarket Alert: क्या सोना-चांदी बनेंगे निवेशकों के लिए सुरक्षित ढाल? ट्रंप के फैसले से मची हलचल

Rajasthan: गहलोत को मानहानि के मामले में कोई राहत नहीं, दिल्ली कोर्ट ने खारिज की याचिका

Advertisement

मुख्यमंत्री गहलोत ने शेखावत पर संजीवनी घोटाले से जुड़े होने का आरोप लगाया था।

Last Updated- September 20, 2023 | 4:38 PM IST
Former Rajasthan chief minister Ashok Gehlot.

दिल्ली के एक कोर्ट ने आपराधिक मानहानि के एक मामले में राजस्थान के चीफ मिनिस्टर अशोक गहलोत की याचिका खारिज कर दी। उन पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मानहानि का आरोप लगाया था।

शेखावत कोर्ट की सुनवाई में 7 और 21 अगस्त को मौजूद नहीं रहे। जिसके चलते गहलोत के वकील मोहित माथुर ने याचिका लगाई थी। उन्होंने कहा, आपराधिक प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा 256 के अनुसार, अगर शिकायतकर्ता बिना किसी उचित वजह के अदालत से अनुस्थित रहता है, तो आरोपी को निर्दोष घोषित किया जाना चाहिए।

गहलोत की याचिका के जवाब में, अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (ACMM) हरजीत सिंह जसपाल ने बताया कि अदालत की वे तारीखें मुख्य रूप से दस्तावेज जमा करने और समीक्षा करने के लिए थीं। साथ ही, शेखावत के वकील उन दोनों दिनों में उपस्थित हुए थे।

इसलिए, अदालत ने फैसला किया कि शिकायतकर्ता की केवल दो तारीखों पर अनुपस्थिति, जहां उसका वकील मौजूद था और उसका प्रतिनिधित्व कर सकता था, आरोपी को निर्दोष घोषित करने के लिए CrPC की धारा 256 के योग्य नहीं है। नतीजतन, बरी करने का गहलोत का अनुरोध खारिज कर दिया गया।

संजीवनी घोटाला

मुख्यमंत्री गहलोत ने शेखावत पर संजीवनी घोटाले से जुड़े होने का आरोप लगाया था। इस घोटाले में दावा किया गया कि संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी ने हजारों निवेशकों को पर्याप्त लाभ का वादा करके उनसे लगभग 900 करोड़ रुपये ठग लिए। गहलोत के कॉमेंट के जवाब में शेखावत ने उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया था।

मार्च 2023 में कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को आदेश दिया था कि वे जांच करें कि क्या वास्तव में मुख्यमंत्री ने इस तरह का कथित बयान दिया था। जब पुलिस ने बयानों की पुष्टि कर ली, तो कोर्ट ने गहलोत को कोर्ट में पेश होने के लिए तलब किया। 6 जुलाई 2023 को सभी सबूतों को परखने के बाद, जसपाल ने कहा कि प्राइमा फेसी से पता चलता है कि आरोपी (गहलोत) ने मानहानि वाला बयान दिया था।

यह सब कुछ राजस्थान में होने वाले आगामी चुनाव के पहले हुआ है। राज्य विधानसभा चुनाव दिसंबर 2023 या जनवरी 2024 में हो सकते हैंj। चुनाव के लिए कांग्रेस अपने कैंडीडेट्स की घोषणा सितंबर के अंत तक कर सकती है।

Advertisement
First Published - September 20, 2023 | 4:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement