facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market Crash: ₹7 लाख करोड़ स्वाहा! सेंसेक्स 1000 अंक लुढ़का, बाजार क्यों टूटा? 3 बड़ी वजहेंAadhaar Card Update: अपने आधार को दें सुरक्षा कवच, UIDAI ने पेश किया नया लॉक/अनलॉक फीचरBangladesh Election Results 2026: तारिक रहमान की BNP ने पाया बहुमत, नई सरकार बनना तय9 दिन में 3000 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 25,500 पर, अब बाजार किस दिशा में?Post Office Scheme: FY26 में टैक्स बचत का आसान रास्ता, पोस्ट ऑफिस स्कीम देगी गारंटीड रिटर्नHAL: गिरते बाजार में भी Defence Stock ने दिखाया दम, नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने दिए 40% तक अपसाइड के टारगेटQ3 Results Today: Ola Electric से Siemens Energy तक 700 कंपनियां जारी करेंगी नतीजेCPI का बेस ईयर बदलने के बीच महंगाई शांत, अब नजर ब्याज दरों पर, जानें क्या बोले ब्रोकरेजIndia-US Trade Deal: पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर तीखा वार, बोले- किसानों का हित पूरी तरह सुरक्षितGold-Silver Price Today: वैलेंटाइन डे से पहले गोल्ड-सिल्वर के दाम आसमान पर; जानें 13 फरवरी के रेट

पिछले दो लोक सभा चुनावों में खूब दबा नोटा बटन, बिहार टॉप पर

Advertisement

मतदाताओं के लिए नोटा का विकल्प पहली बार वर्ष 2013 के दिसंबर में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, दिल्ली और राजस्थान में हुए विधान सभा चुनाव के दौरान दिया गया था।

Last Updated- April 03, 2024 | 11:29 PM IST
EVM

जिसे कोई भी प्रत्याशी पसंद नहीं, उसके लिए नोटा (उपरोक्त में कोई नहीं) का विकल्प जब से ईवीएम में दिया गया है, देशभर से मतदाताओं के अलग-अलग रुझान देखने को मिल रहे हैं। वर्ष 2019 के लोक सभा चुनाव में जहां नोटा के तहत पड़े वोटों की हिस्सेदारी 1.06 प्रतिशत थी, वहीं 2014 के आम चुनाव में 1.08 प्रतिशत थी। पिछले दो लोक सभा चुनावों में बिहार समेत कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नोटा पर वोट देने वालों की तादाद अच्छी खासी रही।

पिछले चुनाव में प्रत्या​शियों की नापसंदगी की हालत में नोटा चुनने के मामले में बिहार शीर्ष पर रहा। यहां कुल पड़े मतों का 2 प्रतिशत नोटा को गया था। इसके बाद आंध्र प्रदेश (1.54 प्रतिशत) और फिर छत्तीसगढ़ (1.44 प्रतिशत) में नोटा का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया गया। पिछले लोक सभा चुनाव में केंद्र शासित प्रदेशों की बात करें तो दमन और दीव में सबसे ज्यादा 1.70 प्रतिशत वोट नोटा पर पड़े। यहां कुल 65.2 लाख वोट नोटा को गए थे, इनमें 22,272 वोट पोस्टल बैलेट वाले थे।

वर्ष 2014 में मेघालय में सबसे अ​धिक 2.80 प्रतिशत वोट नोटा पर डाले गए थे। इसके बाद छत्तीसगढ़ (1.83 प्रतिशत) और गुजरात (1.76 प्रतिशत) लोगों ने किसी प्रत्याशी के बजाय नोटा पर बटन दबाना पसंद किया था। उस चुनाव में केंद्र शासित प्रदेशों के वर्ग में पुडुच्चेरी में सबसे अ​धिक 3.01 प्रतिशत वोट नोटा पर पड़े थे। वर्ष 2014 के आम चुनाव में देशभर से नोटा पर 60.2 लाख वोट डाले गए थे।

मतदाताओं के लिए नोटा का विकल्प पहली बार वर्ष 2013 के दिसंबर में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, दिल्ली और राजस्थान में हुए विधान सभा चुनाव के दौरान दिया गया था। उसके बाद से सभी विधान सभा और लोक सभा चुनावों में ऐसे मतदाताओं को नोटा बटन दबाने की छूट दी जा रही है, जो किसी भी प्रत्याशी को पसंद नहीं करते।

Advertisement
First Published - April 3, 2024 | 11:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement