facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market Crash: ₹6 लाख करोड़ स्वाहा! सेंसेक्स 1000 अंक लुढ़का, बाजार क्यों टूटा? 3 बड़ी वजहेंAadhaar Card Update: अपने आधार को दें सुरक्षा कवच, UIDAI ने पेश किया नया लॉक/अनलॉक फीचरBangladesh Election Results 2026: तारिक रहमान की BNP ने पाया बहुमत, नई सरकार बनना तय9 दिन में 3000 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 25,500 पर, अब बाजार किस दिशा में?Post Office Scheme: FY26 में टैक्स बचत का आसान रास्ता, पोस्ट ऑफिस स्कीम देगी गारंटीड रिटर्नHAL: गिरते बाजार में भी Defence Stock ने दिखाया दम, नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने दिए 40% तक अपसाइड के टारगेटQ3 Results Today: Ola Electric से Siemens Energy तक 700 कंपनियां जारी करेंगी नतीजेCPI का बेस ईयर बदलने के बीच महंगाई शांत, अब नजर ब्याज दरों पर, जानें क्या बोले ब्रोकरेजIndia-US Trade Deal: पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर तीखा वार, बोले- किसानों का हित पूरी तरह सुरक्षितGold-Silver Price Today: वैलेंटाइन डे से पहले गोल्ड-सिल्वर के दाम आसमान पर; जानें 13 फरवरी के रेट

Lok Sabha Polls 2024: वाराणसी में नामांकन से पहले PM Modi ने दशाश्वमेध घाट पर पूजा-अर्चना की

Advertisement

नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद PM Modi रुद्राक्ष कन्वेन्शन सेंटर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

Last Updated- May 14, 2024 | 11:49 AM IST
PM Modi in Varanasi
PM Modi in Varanasi

Lok Sabha Polls 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से अपना नामांकन भरने से पहले यहां गंगा नदी के किनारे दशाश्वमेध घाट पर पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगा घाट पर आरती भी की।

मोदी के नामांकन दाखिल करने जाते समय उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और अनेक पार्टी नेता मौजूद रह सकते हैं। राजग में भाजपा के सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान, अपना दल (एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भी इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ रह सकते हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा, अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों- नीतीश कुमार (बिहार), पुष्कर सिंह धामी (उत्तराखंड), मोहन यादव (मध्य प्रदेश), विष्णु देव साय (छत्तीसगढ़), एकनाथ शिंदे (महाराष्ट्र), भजन लाल शर्मा (राजस्थान), हिमंत विश्व शर्मा (असम), नायब सिंह सैनी (हरियाणा), प्रमोद सावंत (गोवा), प्रेम सिंह तमांग (सिक्किम) और माणिक साहा (त्रिपुरा) के भी प्रधानमंत्री के नामांकन में शामिल होने की संभावना है।

नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद प्रधानमंत्री रुद्राक्ष कन्वेन्शन सेंटर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इससे पहले मोदी ने सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि विधान से दर्शन पूजन किया। वह शाम को करीब छह किलोमीटर का रोड शो पूरा करने के बाद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। वाराणसी में लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के तहत एक जून को मतदान होगा।

Advertisement
First Published - May 14, 2024 | 11:49 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement