facebookmetapixel
Advertisement
सुप्रीम कोर्ट ने छीना ट्रंप का ‘ट्रेड बाजूका’, क्या अब बेअसर होगी राष्ट्रपति की टैरिफ वाली धमकी?Mission $1 Trillion: योगी आदित्यनाथ विदेशी कंपनियों को आकर्षित करने के लिए सिंगापुर-जापान रवानारूसी तेल पर कड़े प्रतिबंधों का असर: क्या सऊदी अरब फिर बनेगा भारत का नंबर वन सप्लायर?Credit Card New Rules: 1 अप्रैल से बदलेगा क्रेडिट कार्ड गेम, जानिए 5 नए इनकम टैक्स नियमइस हफ्ते ट्रंप के टैरिफ वॉर और GDP आंकड़ों के बीच शेयर बाजार में मचेगी हलचल, निवेशक रहें सावधान!यूजर्स की प्राइवेसी पर SC की नजर, मेटा-व्हाट्सऐप को बड़ा झटका लग सकता हैटैरिफ में बदलाव से भारत-अमेरिका ट्रेड डील की बैठक पर ब्रेक, व्यापारिक दल का वाशिंगटन दौरा टलाUpcoming IPOs: फरवरी का आखिरी हफ्ता होगा IPO के नाम, क्लीन मैक्स सहित ये 8 बड़े नाम मचाएंगे धमालडिजिटल इंडिया की नई ढाल: भुवनेश्वर में शुरू हुआ RBI का हाई-टेक टियर IV डेटा सेंटर, जानें खासियतIDFC फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ शाखा में 590 करोड़ का संदिग्ध खेल, चार अधिकारी सस्पेंड

Assembly Polls 2023: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना चुनाव के लिए जारी की पहली सूची

Advertisement

मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर, छत्तीसगढ़ की 90 सीटों के लिए दो चरणों में सात और 17 नवंबर तथा तेलंगाना की सभी 119 सीटों के लिए 30 नंवबर को मतदान होगा।

Last Updated- October 15, 2023 | 10:14 AM IST
Congress

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के विधानसभा चुनावों के लिए रविवार को क्रमश: 144, 30 और 55 उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी ने तीनों राज्यों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।

कांग्रेस की ओर से नवरात्रि के पहले दिन घोषित मध्य प्रदेश के उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपनी वर्तमान सीट छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे, जबकि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह को लहार से उम्मीदवार बनाया गया है।

सूची के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने वर्तमान विधानसभा क्षेत्र पाटन और उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव अंबिकापुर से किस्मत आजमाएंगे।

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी के अगले सप्ताह मिजोरम की यात्रा करने की संभावना

वहीं, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी को कोडनगल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा गया है। मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर, छत्तीसगढ़ की 90 सीटों के लिए दो चरणों में सात और 17 नवंबर तथा तेलंगाना की सभी 119 सीटों के लिए 30 नंवबर को मतदान होगा।

Advertisement
First Published - October 15, 2023 | 10:14 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement