facebookmetapixel
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला

राहुल गांधी के अगले सप्ताह मिजोरम की यात्रा करने की संभावना

Advertisement

मिजोरम में सात नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं।

Last Updated- October 13, 2023 | 7:52 PM IST
Congress leader Rahul Gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अगले महीने मिजोरम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने के सिलसिले में 16 अक्टूबर से राज्य का तीन दिवसीय दौरा कर सकते हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। मिजोरम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष लालमलसावमा नघाका ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्य की अपनी यात्रा के दौरान गांधी आइजोल शहर में एक मार्च में हिस्सा लेंगे और लोगों से बातचीत करेंगे।

मिजोरम में सात नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। उन्होंने कहा कि गांधी के राज्य में रहने के दौरान पार्टी 40 सदस्यीय विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है।

नघाका ने कहा, ‘‘राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तहत 16 अक्टूबर को यहां पहुंचेंगे। अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान वह आइजोल में चानमारी से ट्रेजरी स्क्वायर तक दो किलोमीटर के मार्च में भाग लेंगे और हमारे उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि गांधी 18 अक्टूबर को प्रस्थान से पहले महत्वपूर्ण व्यक्तियों के साथ बातचीत करेंगे और संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

मतगणना की तारीख रविवार को पड़ने के कारण ईसाई बहुल मिजोरम में सभी राजनीतिक दलों, गिरजाघरों और गैर सरकारी संगठनों ने निर्वाचन आयोग से मतगणना की तारीख को पुनर्निर्धारित करने का आग्रह किया है, क्योंकि रविवार ईसाई समुदाय के लोगों के लिए एक पवित्र दिन होता है।

कांग्रेस ने हाल में कहा था कि वह सभी 40 विधानसभा सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट और विपक्षी जोरम पीपुल्स मूवमेंट ने सभी 40 सीट के लिए अपने उम्मीदवार उतारे हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जल्द अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी।

Advertisement
First Published - October 13, 2023 | 7:52 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement