facebookmetapixel
Advertisement
एशिया-प्रशांत क्षेत्र के शीर्ष 5 व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल हुआ IGI एयरपोर्ट, चांगी और इंचियोन को छोड़ा पीछेबंगाल की राजनीति का ‘चाणक्य’ मौन: पूर्व रेल मंत्री और TMC के दिग्गज रणनीतिकार मुकुल रॉय का निधनमुंबई को पछाड़ गुरुग्राम बना देश का नंबर 1 अल्ट्रा लग्जरी हाउसिंग मार्केट, बाजार ₹24,000 करोड़ के पारयूनिकॉर्न बनने की रफ्तार में 40 गुना उछाल, स्टार्टअप दुनिया में AI कंपनियों ने मचाया तहलकाऔपनिवेशिक छाप से मुक्ति! राष्ट्रपति भवन से हटी लुटियंस की प्रतिमा, उनकी जगह अब विराजे ‘राजाजी’2 दिन 25 सत्र 40 नेता: बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ मंगलवार से शुरू, ‘भविष्य के लिए तैयार भारत’ पर होगी चर्चागुणवत्ता और पारदर्शी ऑडिट पर दवा नियामक का जोर; 1,500 एक्सपर्ट्स की करेगा नियुक्तिIDFC फर्स्ट बैंक ने हरियाणा सरकार के ₹590 करोड़ का भुगतान जल्द करने का आश्वासन दियापुराने घरों के पुनर्विकास पर टैक्स को लेकर बड़ी राहत, ITAT मुंबई ने संपत्ति मालिकों के पक्ष में सुनाया फैसलापीयूष गोयल का दावा: EU के कड़े नियमों का खर्च अब उठाएगी केंद्र सरकार, छोटे निर्यातकों को मिलेगी राहत

10 फरवरी तक संशोधित अनुमान का 80 प्रतिशत डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन, क्या 50 दिन में लक्ष्य पूरा कर पाएगी सरकार?

Advertisement

Direct tax collection in FY24 : 10 फरवरी तक व्यक्तिगत आयकर 27.17 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि संशोधित अनुमान में 22.69 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य रखा गया था।

Last Updated- February 11, 2024 | 9:25 PM IST
Net direct tax collection rises 23.5% to Rs 8.65 trn in April-Sept

चालू वित्त वर्ष के दौरान फरवरी तक प्रत्यक्ष कर संग्रह में 20.25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह पूरे साल के लिए 17.24 प्रतिशत वृद्धि दर के संशोधित अनुमान की तुलना में अधिक है।

वित्त मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों से पता चलता है कि शनिवार 10 फरवरी तक प्रत्यक्ष कर संग्रह 15.60 लाख करोड़ रुपये रहा। यह वित्त वर्ष 2023-24 के संशोधित अनुमान 19.45 लाख करोड़ रुपये का 80.23 प्रतिशत है।

इस वित्त वर्ष के संशोधित अनुमान का लक्ष्य पूरा करने के लिए सरकार को 50 दिन में 3.85 लाख करोड़ रुपये और कर संग्रह की जरूरत है। अग्रिम भुगतान की अंतिम तिथि 15 मार्च होती है और बकाया भी इस महीने में आता है। ऐसे में लगता है कि यह लक्ष्य बड़ी आसानी से हासिल हो जाएगा।

संशोधित अनुमान में कर संग्रह में वृद्धि का जो अनुमान लगाया गया था, उसकी तुलना में कॉर्पोरेशन कर और व्यक्तिगत आयकर दोनों में ही वृद्धि दर्ज की गई है। 10 फरवरी तक कॉर्पोरेशन कर 13.75 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि पूरे साल के लिए वृद्धि का लक्ष्य 11.73 प्रतिशत रखा गया है।

10 फरवरी तक व्यक्तिगत आयकर 27.17 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि संशोधित अनुमान में 22.69 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य रखा गया था। प्रतिभूति लेन-देन कर (एसटीटी) को छोड़कर व्यक्तिगत आयकर में 10 फरवरी तक 26.91 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

शनिवार तक सरकार ने कुल 2.77 लाख करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया है। रिफंड को शामिल करके प्रत्यक्ष कर संग्रह 10 फरवरी तक 17.3 प्रतिशत बढ़कर 18.38 लाख करोड़ रुपये रहा है।

रिफंड के पहले कॉर्पोरेशन कर 9.16 प्रतिशत अधिक था, जबकि व्यक्तिगत आयकर 25.93 प्रतिशत बढ़ा है। अगर एसटीटी को निकाल दिया जाए तो व्यक्तिगत आयकर 25.67 प्रतिशत बढ़ा है।

Advertisement
First Published - February 11, 2024 | 9:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement