facebookmetapixel
Advertisement
पीयूष गोयल 200 सदस्यीय कारोबारी प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान जाएंगे, निवेश बढ़ाने पर जोरग्रासिम का FY27 में ₹2 लाख करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य, नए कारोबार से ग्रोथ को रफ्तार: कुमार मंगलम बिड़लाREITs को सिर्फ फिक्स्ड इनकम समझना भूल! यील्ड के साथ कैपिटल ग्रोथ का भी मौकानिवेशक पैसा रखें तैयार! इस हफ्ते खुलेंगे कुल 10 IPO, कई कंपनियों के शेयर भी होंगे लिस्टभारी उछाल के बाद क्या सोने-चांदी की कीमत में आएगी गिरावट या जारी रहेगी तेजी? जानें एक्सपर्ट्स की रायपीपीएफ से डिजिटल गोल्ड तक: इन 7 विकल्पों में हर महीने थोड़ा निवेश, लंबे समय में बनाएं बड़ा फंडअमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की चाल तय करेगी बाजार की दिशा, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक के आसार‘भारत में रिटायरमेंट फंड बड़ा संकट’, PFRDA चेयरमैन का खुलासा: बुढ़ापे में घट जाती है 60-65% तक कमाईMcap: टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केट कैप 87,960 करोड़ घटा, भारती एयरटेल को सबसे बड़ा नुकसानप्राइड होटल्स लाएगी 1,000 करोड़ का धमाकेदार IPO, SEBI से मंजूरी के बाद बाजार में एंट्री की तैयारी

नवंबर में थोक महंगाई दर गिरकर 21 महीने के निचले स्तर पर आई

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 1:30 PM IST
खाद्य मुद्रास्फीति के दबाव की अनदेखी संभव नहीं- RBI गवर्नर शक्तिकांत दासRBI MPC Meet: It is not possible to ignore the pressure of food inflation – RBI Governor Shaktikanta Das

Wholesale Price Index पर आधारित थोक महंगाई नवंबर में घटकर 21 महीने के निचले स्तर यानी 5.85 फीसदी पर दर्ज की गई। अक्टूबर में थोक महंगाई दर 8.39 फीसदी जबकि सितंबर में यह 10.7 फीसदी पर थी।

देश में थोक महंगाई मार्च 2021 के बाद लगातार दूसरे महीने डबल डिजिट से नीचे आई है। उस समय थोक महंगाई दर 7.89 फीसदी थी।

सरकारी आंकडों के मुताबिक, नवंबर 2022 में थोक महंगाई दर में कमी आने की मुख्य वजह खाद्य पदार्थों, मूल धातुओं, कपड़ा, रसायन एवं रासायनिक उत्पाद, कागज एवं इससे बने उत्पादों के दामों में गिरावट आना है।

नवंबर 2022 से पहले थोक महंगाई दर का निचला स्तर फरवरी 2021 में रहा था जब डब्ल्यूपीआई महंगाई 4.83 फीसदी पर थी।

नवंबर में खाद्य वस्तुओं की महंगाई 1.07 फीसदी रही, जो इससे पिछले महीने 8.33 फीसदी थी। नवंबर महीने में सब्जियों के दाम घटकर शून्य से नीचे 20.08 फीसदी पर आ गए, जो अक्टूबर में 17.61 फीसदी पर थे। ईंधन और बिजली में महंगाई दर नवंबर में 17.35 फीसदी रही, विनिर्मित उत्पादों की मुद्रास्फीति 3.59 फीसदी पर थी।

इससे पहले सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक नवंबर महीने में खुदरा महंगाई दर भी 11 महीने के निचले स्तर यानी 5.88 फीसदी पर पर आ गई है जबकि अक्टूबर 2022 में खुदरा महंगाई दर 6.77 फीसदी रही थी। एक वर्ष पूर्व नवंबर 2021 में खुदरा महंगाई दर 4.91 फीसदी रही थी।

भारतीय रिजर्व बैंक मौद्रिक नीति बनाने में मुख्य रूप से खुदरा महंगाई पर गौर करता है।

Advertisement
First Published - December 14, 2022 | 12:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement