facebookmetapixel
Budget 2026 में बढ़ी उधारी, बॉन्ड यील्ड उछली; डेट फंड निवेशक क्या करें?सरकार जल्द मंजूर करेगी ECMS के और प्रस्ताव, ₹11,150 करोड़ निवेश की संभावनाUIDAI का बड़ा कदम: 2.5 करोड़ मृत लोगों के आधार नंबर बंद, धोखाधड़ी पर कसेगा शिकंजाDSP MF का नया Multi Asset Omni FoF लॉन्च, ₹100 से इक्विटी-डेट-गोल्ड में डायनैमिक निवेश का मौकाRBI से बैंकों की गुहार: लोन ग्रोथ तेज, जमा सुस्त, लिक्विडिटी नियमों में ढील की मांगSEBI ने मार्केट इंटरमीडिएटरीज के लिए ‘फिट एंड प्रॉपर पर्सन’ फ्रेमवर्क में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखाAMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या है

UN ने 2024 में 6.2 फीसदी GDP ग्रोथ रेट का जताया अनुमान, कहा- मजबूत बनी रहेगी भारत की अर्थव्यवस्था

रिपोर्ट में 2024 के लिए भले ही वृद्धि दर के अनुमान में 0.5 फीसदी की कटौती की गई हो लेकिन 2025 में जीडीपी वृद्धि दर 6.6 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है।

Last Updated- January 05, 2024 | 8:37 PM IST
India GDP growth forecast

संयुक्त राष्ट्र ने विश्व आर्थिक स्थिति एवं परिदृश्य रिपोर्ट 2024 में चालू वर्ष के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के अनुमान को 6.7 फीसदी से घटाकर 6.2 फीसदी कर दिया।

आज जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि कैलेंडर वर्ष 2023 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.3 फीसदी रहने के अनुमान के बाद वर्ष 2024 में देश की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान 6.2 फीसदी रखा गया है जो सुदृढ़ निजी खपत और मजबूत सार्वजनिक निवेश के अनुरूप है।

रिपोर्ट में 2024 के लिए भले ही वृद्धि दर के अनुमान में 0.5 फीसदी की कटौती की गई हो लेकिन 2025 में जीडीपी वृद्धि दर 6.6 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है।

संयुक्त राष्ट्र में एशिया और प्रशांत क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक आयोग के आ​र्थिक मामलों के अधिकारी झेंग जियान ने कहा, ‘भारत की अर्थव्यवस्था 2024 में मजबूत बनी रहेगी और लचीली निजी खपत, मजबूत सार्वजनिक निवेश और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आगे और नरम होने से वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा।’

मजबूत घरेलू मांग और विनिर्माण एवं सेवा क्षेत्र में अच्छी वृद्धि से अर्थव्यवस्था को आगे भी दम मिलता रहेगा। हालांकि असमान बारिश से कृ​षि उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका है।

रिपोर्ट में 2023 के लिए जीडीपी वृद्धि अनुमान को 0.5 फीसदी बढ़ाकर 6.3 फीसदी किया गया है। इसके साथ ही रिपोर्ट में 2023 के लिए वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर अनुमान 2.7 फीसदी रखा गया है जबकि 2024 में 2.4 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है।

First Published - January 5, 2024 | 8:37 PM IST

संबंधित पोस्ट