facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

उज्ज्वला योजना का विस्तार, 25 लाख महिलाओं को मुफ्त LPG कनेक्शन मिलेगा

Advertisement

PMUY: पीएमयूवाई के तहत रसोई गैस कनेक्शनों की कुल संख्या बढ़कर 10.58 करोड़ हो जाएगी। सरकार ने इन कनेक्शनों के लिए 676 करोड़ रुपये के व्यय को मंजूरी दी है।

Last Updated- September 23, 2025 | 8:49 AM IST
Ujjwala Yojana

PMUY पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सोमवार को कहा है कि उसने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत 25 लाख अतिरिक्त लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) कनेक्शन जारी करने की मंजूरी दे दी है।

पीएमयूवाई के तहत रसोई गैस कनेक्शनों की कुल संख्या बढ़कर 10.58 करोड़ हो जाएगी। सरकार ने इन कनेक्शनों के लिए 676 करोड़ रुपये के व्यय को मंजूरी दी है। इसमें 2,050 रुपये प्रति कनेक्शन की दर से डिपॉजिट मुक्त 25 लाख कनेक्शन देने के लिए 512.5 करोड़ रुपये और प्रति वर्ष 9 रीफिल तक 14.2 किलो घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर 300 रुपये की लक्षित सब्सिडी के लिए 160 करोड़ रुपये शामिल हैं।

पीएमयूवाई के तहत लाभार्थियों को एक डिपॉजिट मुक्त रसोई गैस कनेक्शन प्राप्त होता है, जिसमें सिलेंडर की सुरक्षा जमा, प्रेशर रेगुलेटर, सुरक्षा होज, डोमेस्टिक गैस कंज्यूमर कार्ड पुस्तिका व स्थापना शुल्क शामिल होता है। इसके अलावा पहला रीफिल और स्टोव भी मुफ्त दिया जाता है। लाभार्थियों को एलपीजी कनेक्शन पहले रीफिल या स्टोव के लिए कोई भुगतान करने की जरूरत नहीं है।

Advertisement
First Published - September 23, 2025 | 8:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement