facebookmetapixel
Advertisement
भारत में डायबिटीज के लिए एक ही जांच पर ज्यादा निभर्रता जो​खिम भरी, विशेषज्ञों ने कहा- अलग HbA1c स्टैंडर्ड की जरूरतविदेश जाने वाले छात्रों की संख्या में 3 साल में 31% की भारी गिरावट, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!डिपॉजिट धीमे, लेकिन बैंकों की कमाई तेज… क्या है अंदर की कहानी?जेनेरिक दवाओं की चुनौती के बीच भागेगा ये Pharma Stock! ब्रोकरेज ने बनाया टॉप पिकElon Musk ने किया xAI का बड़ा फेरबदल, कौन बना नई टीम का कप्तान?1 अप्रैल से लागू होंगे PAN के नए नियम, गाड़ी या प्रॉपर्टी खरीदने से पहले जानें नई लिमिटUS में भारतीय टेक्सटाइल को मिल सकता है जीरो-ड्यूटी एक्सेस, बांग्लादेश पर बढ़त की तैयारी!Valentine Day Pick: ₹1640 पर खरीदारी का मौका, ₹1890 तक जाएगा Tech Mahindra? ब्रोकरेज ने जताया भरोसाHUL Q3 Results: शुद्ध मुनाफा 2 गुना से ज्यादा बढ़ा, नेट सेल्स बढ़कर ₹16,441 करोड़ITR फाइल करने के बाद भी नहीं मिला रिफंड? जानिए एक्सपर्ट के अनुसार देरी की 6 मुख्य वजहें

Trump Tariff: CRISIL की रिपोर्ट, सबसे प्रतिकूल असर हीरा पॉलिश, झींगा, घरेलू वस्त्र और कालीन क्षेत्रों पर

Advertisement

‘2अगस्त से अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क लगने के बाद भारत से अमेरिका को भेजे जाने वाले तराशे हुए हीरों, झींगा, कपड़ा और कालीन का कारोबार बेकार हो जाएगा।

Last Updated- August 12, 2025 | 10:22 PM IST
Donald Trump

अमेरिका द्वारा भारतीय आयात पर लगाए जाने वाले 50 प्रतिशत शुल्क का सबसे प्रतिकूल असर हीरा पॉलिश, झींगा, घरेलू वस्त्र और कालीन क्षेत्रों पर पड़ेगा। क्रिसिल ने एक रिपोर्ट में यह बात कही।

अमेरिकी प्रशासन ने भारत से आयात पर 25 प्रतिशत शुल्क लगा दिया है। दो हफ्ते बाद भारत से जाने वाले माल पर 25 प्रतिशत शुल्क और भी लगेगा, जो रूस से तेल खरीद जारी रखने पर जुर्माने के रूप में लगाया गया है। इस तरह कुल अतिरिक्त शुल्क 50 प्रतिशत हो गया है।

रेडीमेड गारमेंट्स, एग्रोकेमिकल्स, केमिकल्स, पूंजीगत वस्तुओं पर लगे 25 प्रतिशत शुल्क से निपटा जा सकता है क्योंकि अमेरिका में इनका कारोबार कम होता है। इनसे जुड़ी कंपनियां अपने घाटे का बोझ ग्राहकों पर डाल सकेंगी।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘27 अगस्त से अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क लगने के बाद भारत से अमेरिका को भेजे जाने वाले तराशे हुए हीरों, झींगा, कपड़ा और कालीन का कारोबार बेकार हो जाएगा। लेकिन रेडीमेड परिधान, रसायन, एग्रोकेमिकल्स, पूंजीगत वस्तुओं और सौर पैनल विनिर्माण का अमेरिका से कारोबार मामूली है, इसलिए इन पर शुल्क का असर बहुत मामूली होगा।’

अमेरिका द्वारा भारत पर 7 अगस्त से लगाया गया 25 प्रतिशत शुल्क भारत से होड़ करने वाले दूसरे एशियाई देशों पर लगे शुल्क की तुलना में ज्यादा है। हीरा तराशी, झींगा और होम टेक्सटाइल की बिक्री में कमी आ सकती है क्योंकि इन क्षेत्रों की अमेरिका के साथ व्यापार पर निर्भरता अधिक है। शुल्क के कारण  इनकी लागत बढ़ेगी और बिक्री की मात्रा घटेगी। इससे उनकी कमाई पर भी असर पड़ेगा। 

Advertisement
First Published - August 12, 2025 | 9:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement