Trade deficit: भारत का व्यापार घाटा जुलाई में बढ़कर 20.67 अरब डॉलर हो गया, जबकि जून में यह 20.13 अरब डॉलर था। व्यापार घाटा आयात और निर्यात के बीच के अंतर को दर्शता है। सालाना आधार पर व्यापार घाटे में कमी आई है। पिछले साल जुलाई में व्यापार घाटा 25.7 अरब डॉलर था।
वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई में आयात पिछले साल के 63.8 अरब डॉलर से 17 फीसदी कम होकर 52.92 अरब डॉलर रह गया। जुलाई 2022 में निर्यात 38.34 अरब डॉलर से 16 प्रतिशत गिरकर 32.25 अरब डॉलर हो गया।
जून में मर्चेंडाइज आयात 53.10 अरब डॉलर से कम रहा। जून 2022 में यह 63.77 अरब डॉलर था।
जुलाई में मर्चेंडाइज निर्यात 32.25 अरब डॉलर रहा, जो जून में 32.87 अरब डॉलर था। जून 2022 में यह 38.34 अरब डॉलर था।
अप्रैल-जुलाई के दौरान निर्यात 14.5 फीसदी घटकर 136.22 अरब डॉलर रह गया। इस अवधि में आयात भी 13.79 प्रतिशत घटकर 213.2 अरब डॉलर रह गया।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि वैश्विक प्रतिकूल परिस्थितियां अभी भी बनी हुई हैं। कई देशों के निर्यात और आयात में गिरावट देखने को मिल रही है