facebookmetapixel
Advertisement
लोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्टहिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम: सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलानIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली के लग्जरी होटलों में रेट्स आसमान पर, स्वीट्स 30 लाख रुपये तकफार्मा दिग्गजों की हुंकार: चीन से मुकाबले के लिए भारतीय दवा नियमों में बड़े सुधार की जरूरतपीएम इंटर्नशिप योजना में बदलाव की तैयारी; इंटर्नशिप अवधि और आयु सीमा में कटौती संभवमारुति सुजुकी की रफ्तार: 2025 में रेल से 5.85 लाख वाहनों की रिकॉर्ड ढुलाई, 18% का शानदार उछालFY26 की पहली छमाही में कंपनियों का कैपेक्स 6 साल के हाई पर, इंफ्रा और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने दिखाई तेजीजगुआर लैंड रोवर के वैश्विक नक्शे पर तमिलनाडु: रानीपेट में ₹9,000 करोड़ के TATA-JLR प्लांट का उद्घाटन

WEF की बैठक में उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे IIDC, मल्टीनैशनल कंपनी के साथ होगी बातचीत

Advertisement

दावोस में निवेशकों से सुविधाजनक चर्चाओं के लिए, उत्तर प्रदेश की निवेश प्रोत्साहन एजेंसी-इन्वेस्ट यूपी ने प्रोमेनेड 49 में एक अत्याधुनिक पवेलियन बनाया है।

Last Updated- January 14, 2024 | 7:33 PM IST
WEF Index

विश्व आर्थिक फोरम की दावोस, स्विट्जरलैंड में हो रही बैठक में उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व निवेश एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (IIDC) मनोज कुमार सिंह कर रहे हैं।

रविवार से शुरु होकर 19 जनवरी तक तक चलने वाले इस छह दिन के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल वैश्विक व्यापार जगत के प्रतिनिधियों व उद्योग क्षेत्र के दिग्गजों के साथ मुलाकात करेगा। उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल में सचिव, मुख्यमंत्री, अमित सिंह, विशेष सचिव मुख्यमंत्री, शशांक त्रिपाठी , विशेष सचिव उत्तर प्रदेश सरकार एवं निदेशक यूपीनेडा, अनुपम शुक्ला व अन्य शामिल हैं।

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे मनोज कुमार सिंह इस सम्मानित मंच व मौजूदगी का उपयोग उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश के मानचित्र पर स्थापित करने के लिए करेंगे।

आर्थिक विकास पर खास ध्यान के साथ प्रतिनिधि मंडल बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियों जैसे नेस्ले, एबी इन्वी, कैपजेमिनी, पेप्सी, कोकाकोला, यूनीलीवर व माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ, सीएक्सओ और सीएफओ के साथ बातचीत करेगा।

दावोस में निवेशकों से सुविधाजनक चर्चाओं के लिए, उत्तर प्रदेश की निवेश प्रोत्साहन एजेंसी- इन्वेस्ट यूपी ने प्रोमेनेड 49 में एक अत्याधुनिक पवेलियन बनाया है। यह पवेलियन उत्तर प्रदेश के मजबूत व्यवसाय तथा उसकी बहुमुखी शक्तियों का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के सामने करेगा और उनको उत्तर प्रदेश में निवेश की महत्ता बताएगा।

प्रवक्ता ने बताया कि हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश अपनी भौगोलिक स्थिति, कुशल कार्यबल तथा उद्योग उन्मुख नीतियों के साथ एक आदर्श निवेश गंतव्य के रूप में उभरा है। राज्य एक उभरते हुए औद्योगिक क्षेत्र का दावा करते हुए, सूचना प्रौद्योगिकी, विनिर्माण एवं खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में फल-फूल रहा है।

इसके इतर, उत्तर प्रदेश एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विविध पर्यटन स्थलों की मौजूदगी भी है, जो इसे आर्थिक समृद्धि और सांस्कृतिक संवर्धन को महत्व देने वाले वैश्विक निवेशकों के लिए एक आकर्षक निवेश गंतव्य बनाता है।

Advertisement
First Published - January 14, 2024 | 7:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement